मुंबई: देश में चल रही एसआईआर (SIR) प्रक्रिया और मतदाताओं के नाम सूची से गायब होने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में बड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
इस आंदोलन को तब और अधिक चर्चा मिली जब दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके से मिलने पहुंचे। उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मैं आपका फैन हूं वीडियो में नसीरुद्दीन शाह और अभिजीत दिपके को गर्मजोशी से मिलते हुए देखा जा सकता है। मुलाकात के दौरान दिपके ने कहा, सर, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, मुझे पता नहीं था कि आप यहां हैं।
इस पर नसीरुद्दीन शाह ने जवाब दिया, मुझे पता था कि आप यहां हैं, और मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। नसीरुद्दीन शाह का यह समर्थन सीजेपी के आंदोलन के लिए एक बड़ा नैतिक बल माना जा रहा है।
शबाना आजमी ने भी किया आह्वान सिर्फ नसीरुद्दीन शाह ही नहीं, अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इस विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई के लोगों से शिवाजी पार्क पहुंचने की अपील की थी।
शबाना ने कहा, आपका वोट आपका अधिकार और आपकी आवाज है। लेकिन क्या होता है जब आपका नाम बिना वजह वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है? अपने लोकतांत्रिक हक के लिए बाहर निकलें। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति मिलना मुश्किल हो रहा है।
ईसीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए सुनियोजित तरीके से नागरिकों के मताधिकार को निशाना बनाया जा रहा है। विरोध का स्वर केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग के अंदर भी सुनाई दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग के अन्य सदस्यों ने पिछले दस महीनों में लिए गए कई फैसलों पर अपनी नाराजगी और असहमति जताई है। जानकारों का कहना है कि संस्था के भीतर की यह असहमतियां चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।
Am I dreaming or what? pic.twitter.com/NAA7ZdVPjz
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026
एमपी बीजेपी में ऑल इज नॉट वेल : कोर ग्रुप की बैठक में दिग्गजों के छलके दर्द, सीएम सचिवालय पर उठे सवाल
पूरा देश आपके साथ है : PM मोदी ने घायल भारतीय पायलट स्मित माछर की बहादुरी को किया सलाम
दृश्यम 3 रिव्यू: क्लाइमैक्स में छिपे हैं रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्विस्ट, अजय देवगन की फिल्म को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
लखनऊ के अदिति अपार्टमेंट में घर का सपना होगा सच, 2 BHK फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
आजादपुर में CM रेखा गुप्ता का सख्त एक्शन: फुटपाथ-सफाई पर कड़ा रुख, अटल चौक का किया ऐलान
यूपी कांग्रेस का नया चेहरा: क्या मोना मिश्रा थामेंगी कमान? 2027 के लिए यह है कांग्रेस का मास्टर प्लान
मौत के मुंह से लौटे कैप्टन स्मित: बोले- हनुमान चालीसा के पाठ ने बचाई 174 यात्रियों की जान
नियमों के पालन का सुप्रीम पाठ: ट्रैफिक चालान पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गदगद हुईं किरण बेदी
दिल्ली में मंत्रणा: छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी स्मृति ईरानी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर के विकास पर चर्चा
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: CEC के इस्तीफे की मांग पर AAP के 500 से अधिक नेता-कार्यकर्ता हिरासत में