गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर इलाके का दौरा कर जन-सफाई अभियान सेवा मेरा योगदान की कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने न केवल श्रमदान किया, बल्कि इलाके की लचर सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की क्लास भी लगाई।
सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं मुख्यमंत्री ने सेंट्रल वर्ज, फुटपाथ, नालियों और सार्वजनिक दीवारों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सफाई व्यवस्था दिखावे के लिए नहीं, बल्कि स्थायी होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवल एक दिन की सफाई के बजाय ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे गंदगी दोबारा न पनपे। साथ ही, दीवारों को चित्रों से सजाने और सुंदरीकरण करने पर भी जोर दिया गया है।
फल विक्रेताओं और राहगीरों के बीच संतुलन फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने वहां फल बेचने वालों से सीधे बातचीत की। सीएम ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य किसी की रोजी-रोटी छीनना नहीं है, बल्कि फुटपाथ को पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित और साफ रखना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक ऐसी व्यवस्थित वेंडिंग नीति तैयार करें, जिससे फल विक्रेताओं का काम भी चले और राहगीरों को परेशानी भी न हो।
मंडी के कचरे पर प्रशासन की सीधी नजर आजादपुर मंडी के व्यापारियों और कामगारों से संवाद करते हुए सीएम ने कचरा प्रबंधन पर चेताया। उन्होंने समझाया कि यदि मंडी का कचरा सीधे नालियों में जाएगा, तो ड्रेनेज सिस्टम फिर से चोक हो जाएगा। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सफाई तभी सफल होगी जब स्थानीय लोग भी जिम्मेदारी साझा करेंगे।
दिसंबर में होगा अटल चौक का शुभारंभ निरीक्षण के दौरान सीएम ने आजादपुर में एक प्रमुख चौक को अटल चौक के रूप में विकसित करने की घोषणा की। दिसंबर तक इस स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि यह क्षेत्र केवल नाम बदलने तक सीमित न रहे, बल्कि यहां हरियाली और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित कर इसे एक आदर्श स्थान बनाया जाए।
स्वच्छता को आदत बनाने का संदेश सीएम रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 साल पहले शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र करते हुए इसे जन-आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, स्वच्छता कोई एक दिन का उत्सव नहीं है, यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक राजकुमार भाटिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
12 years ago, Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji turned cleanliness into a nationwide Jan Andolan.
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 2, 2026
Today, that spirit lives in every act of Shramdaan.
On Gandhi Jayanti, joined #SewaMeraYogdaan at Azadpur for a cleaner Delhi.#SevaSankalpAbhiyan#SwachhataHiSeva pic.twitter.com/vH5IJt4bRj
गांधी जयंती पर चुनावी संग्राम: जंतर-मंतर पर धारा-163 और मुंबई में जेल भरो का बिगुल
पंजाब कांग्रेस में बड़ा सियासी फेरबदल: राजा वड़िंग का दावा, सचिन पायलट चाहते थे कि मैं हट जाऊं
सोचा नहीं था ये अंतिम मुलाकात होगी , पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की मौसी का निधन
बापू के सम्मान में खादी अपनाएं : गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने देश से की खास अपील
एशियन गेम्स: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल का धमाका, ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
बापू को नमन: राजघाट पर उमड़ा जनसैलाब, सत्य और अहिंसा के संदेश से गूंजी राजधानी
बलिया में मड़ुआ का स्वाद बना मुसीबत: लिट्टी-रोटी खाते ही दर्जनभर महिलाओं की बिगड़ी तबीयत
शिवाजी पार्क में सीजेपी का शक्ति प्रदर्शन: फडणवीस ने बताया विदेशी साजिश , समर्थकों का दावा- आर-पार की लड़ाई
यूपी में मानसून का अंतिम दौर : अक्टूबर में फिर भीगेगा उत्तर प्रदेश, जानें आपके शहर का हाल
‘समूह को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटना पड़ता है’: मोहन भागवत