पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक हलचल तेज है। प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट शायद उन्हें पद से हटाना चाहते थे।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दी सफाई दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद वड़िंग गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। राहुल गांधी के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए और अपनी बात नेतृत्व के सामने स्पष्ट रूप से रख दी है। उन्होंने इसे एक संतोषजनक मुलाकात बताया।
सचिन पायलट को लगा होगा कि राजा को हटाना चाहिए सचिन पायलट के साथ अपने संबंधों और इस्तीफे पर पूछे गए सवाल पर वड़िंग ने कहा, राजनीति में मैं काफी लंबा समय से हूं। मुझे लगता है कि सचिन पायलट को लगा होगा कि राजा की छुट्टी कर देनी चाहिए। वड़िंग ने हालांकि यह साफ किया कि उनके पास इसका कोई ठोस सबूत नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि पार्टी के महासचिव (पायलट) के स्तर पर उनके हटने का निर्णय लिया गया।
111 दिन का छोटा कार्यकाल, लेकिन संतोषजनक मंत्री के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में साढ़े चार साल के सफर पर वड़िंग ने कहा, जो होता है, अच्छे के लिए होता है। मेरे पास 111 दिन का मौका था, जबकि कई लोग 5 साल मंत्री रहते हैं। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी, मैंने उसे सिर-माथे लिया। मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे काम करने का अवसर मिला।
क्या पंजाब कांग्रेस में सब ठीक है? राजा वड़िंग ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राहुल गांधी के सामने सब कुछ कह दिया है। अब नेतृत्व के निर्णय के बाद किसी और को सफाई देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीति में दबाव और बदलाव सामान्य प्रक्रिया है। वड़िंग के इस बयान के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी है और वड़िंग का भविष्य पार्टी में क्या होगा, यह आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।
*#WATCH | Delhi | On meeting with Congress central leadership, Congress MP Amarinder Singh Raja Warring says, ...I met my leader, Rahul Gandhi. I answered the questions he asked about Punjab and shared my thoughts. He showed great affection. After that meeting, my wife and I came… pic.twitter.com/HmboLbJfPc
— ANI (@ANI) October 2, 2026
IND vs WI: सीरीज का अंतिम मुकाबला आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें मैच का सीधा प्रसारण
चीन सीमा पर भारत का मास्टर स्ट्रोक : लद्दाख में बनेगी 150 किमी लंबी रणनीतिक सड़क
गांधी जयंती पर राज ठाकरे का तंज: लोकतंत्र सिर्फ माला चढ़ाने से नहीं, विचारों से बचता है
बापू के सम्मान में खादी अपनाएं : गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने देश से की खास अपील
सिग्मा की स्क्रीनिंग पर दिखीं थलपति विजय की पत्नी और बेटी, फैंस हुए हैरान
100 KM/H की रफ्तार से चिनाब पुल पर दौड़ी वंदे भारत, इंजीनियरिंग के इस अजूबे पर रचा नया इतिहास
पूरा देश आपके साथ है : PM मोदी ने घायल भारतीय पायलट स्मित माछर की बहादुरी को किया सलाम
चॉकलेट के नाम पर जहर : गंदगी और कीड़े-मकौड़ों के बीच हो रही थी पैकिंग, दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द
44 साल का सूखा खत्म: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड
चुनावी पारदर्शिता पर संग्राम: शिवाजी पार्क में हलचल, क्या झुकेगी सरकार?