मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह अब बंद कमरों से बाहर आ गई है। नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की मौजूदगी में हुई कोर ग्रुप की पहली बैठक ने डबल इंजन सरकार के भीतर जारी खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।
अफसरशाही पर बवाल और सीएम का तीखा पलटवार बैठक में तालमेल की भारी कमी दिखी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने अफसरों की मनमानी और नाफरमानी का मुद्दा उठाते हुए पुलिस-प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। जवाब में सीएम डॉ. मोहन यादव ने खुद को असहज करने की कोशिश कर रहे राजेंद्र शुक्ला पर पलटवार करते हुए कहा, आपके पास महत्वपूर्ण विभाग है, फिर भी कफ सिरप जैसी गंभीर घटनाएं कैसे हो जाती हैं?
शिवराज और विजयवर्गीय का सीएम सचिवालय पर निशाना पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर कलेक्टर द्वारा प्रोटोकॉल का पालन न करने पर कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोशिशों के बावजूद सीएम से 15-15 दिनों तक बात नहीं हो पाती है। प्रहलाद पटेल और लाल सिंह जैसे नेताओं ने भी संगठन की लचर स्थिति पर चिंता जताई।
विपक्ष का तंज: स्वाभिमान क्यों बेच रहे? भाजपा की इस बैठक की चर्चा सियासी गलियारों में गरम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, अगर अफसर नहीं सुनते और सीएम से बात नहीं हो पाती, तो स्वाभिमान बेचकर सरकार में क्यों पड़े हुए हो? उन्होंने इस स्थिति को मीठा-मीठा गप्प और कड़वा-कड़वा थू करार दिया।
बिप्लब देव का फरमान: 3 महीने का अल्टीमेटम नेताओं की इस गुटबाजी से नाराज प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव ने सख्त तेवर अपनाए हैं। उन्होंने नेताओं को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है कि वे आपसी मतभेद सुलझा लें, अन्यथा नाम सीधे केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे। साथ ही, उन्होंने नेताओं को जेसीबी से फूल बरसाने और महंगे गिफ्ट लेने जैसी चापलूसी की संस्कृति को तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।
अब देखना यह है कि केंद्रीय नेतृत्व के दखल के बाद क्या भाजपा की अंतरकलह थमेगी या यह दरार और गहरी होगी।
*अफ़सर नहीं सुनते-CM से 15-15 दिन बात नहीं हो पाती तो “स्वाभिमान बेचकर” क्यों पड़े हुए हो….‼️
— KK Mishra (@KKMishraINC) October 2, 2026
मप्र भाजपा के नए प्रभारी @BjpBiplab जी और प्रदेश संगठन महामंत्री @chshekharbjp जी के साथ सत्ता-संगठन के कामकाज को लेकर गुरुवार को भोपाल में संपन्न पहली कोर ग्रुप की बैठक में ही “तालमेल… pic.twitter.com/VRaDSm0gig
एशियन गेम्स: भारतीय पहलवान सुजीत कलकल का धमाका, ओलंपिक चैंपियन को हराकर फाइनल में बनाई जगह
पापा ने बुलाया था : सिंगापुर से पटना लौटीं रोहिणी आचार्य, लालू-राबड़ी ने की भावुक अगवानी
सिनेमाघरों में दृश्यम 3 का धमाका: पहले दिन ही टूटा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड
यूपी में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय: सपा और कांग्रेस के बीच खिंची लकीर, जानें क्या है पूरा गणित?
गांधी जयंती पर चुनावी संग्राम: जंतर-मंतर पर धारा-163 और मुंबई में जेल भरो का बिगुल
हाथों में तलवार, कदमों में ताल: सऊदी अरब में रोबोट्स ने किया पारंपरिक अरदाह डांस
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए महासंग्राम, भारत-पाकिस्तान फाइनल की लाइव डिटेल्स यहाँ देखें
आसमान में खौफ: फ्लाई दुबई के विमान में को-पायलट ने क्रैश एक्स से कैप्टन पर किया हमला, विमान गिराने की साजिश नाकाम
चुनाव आयोग का बड़ा यू-टर्न : प्रदर्शनों के बीच 20 राज्यों में फिर शुरू होगा वोटर एनरोलमेंट अभियान
रोहित भाई ने मुझे घर बुलाया और... - 19 साल के युवा क्रिकेटर ने खोला हिटमैन के बड़े दिल का राज