क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी देखने को मिलने वाली है। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत और बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा है।
कब और कहां होगा मुकाबला? भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। यह मुकाबला जापान के निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा।
मैच का समय और कप्तानी यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस सुबह 9:30 बजे होगा। फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, वहीं पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में होगी। टीम इंडिया की नजरें लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने पर टिकी हैं।
टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स मैच का टीवी प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। यदि आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
मैच कैसे देखें बिल्कुल फ्री? अगर आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इस महामुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर उपलब्ध होगा। जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टीवी पर यह मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, यश ठाकुर और विप्रज निगम।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकीम, उस्मान खान और मोहम्मद वसीम जूनियर।
🚨 𝐈𝐓 𝐃𝐎𝐄𝐒𝐍 𝐓 𝐆𝐄𝐓 𝐁𝐈𝐆𝐆𝐄𝐑 𝐓𝐇𝐀𝐍 𝐓𝐇𝐈𝐒 🚨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 1, 2026
The greatest sports rivalry etched in the hearts of over a billion people, each beating faster for the taste of 𝐆𝐨𝐥𝐝 🥇
Watch Pakistan vs India in the Men’s Cricket Gold Medal Match on Saturday, 3rd October,… pic.twitter.com/dMa2jixxQp
सपा नेता शराफत अली का विवादित बयान: भाजपा नेत्री को लेकर की अभद्र टिप्पणी, मचा सियासी बवाल
हवाई सफर होगा महंगा: ATF के दाम में भारी उछाल, कमर्शियल LPG भी हुई महंगी
हवा में हुआ खौफनाक ड्रामा: भारतीय कैप्टन की बहादुरी से बची 180 यात्रियों की जान
छोले-भटूरे की दो प्लेट बनीं सबूत, पत्नी ने बीच बाजार पति की कर दी धुनाई
कठुआ में शहीद असिस्टेंट कमांडेंट अंकित का पंचतत्व में विलीन, पत्नी और मां की चीख से गूंजा गांव
आसमान में खौफ: फ्लाई दुबई के विमान में को-पायलट ने क्रैश एक्स से कैप्टन पर किया हमला, विमान गिराने की साजिश नाकाम
नेशनल PNG ड्राइव 3.0 का आगाज: अब 50 लाख घरों में पहुंचेगी पाइप वाली गैस, सरकार ने कसी कमर
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक: बमबारी में बच्चों-महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: रिश्तों की जमी बर्फ पिघली, क्या अब चीन-बांग्लादेश को टक्कर दे पाएगा भारत?
बृजभूषण शरण सिंह की रहस्यमयी मुस्कान : क्या बीजेपी से दूरी बना रहे हैं दिग्गज नेता?