फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में है। कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने के लिए अब पूरा देश प्रार्थना कर रहा है।
सोमनाथ मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जाप देश के पहले ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ मंदिर में कैप्टन स्मित की सलामती के लिए विशेष महापूजा का आयोजन किया गया। मंदिर प्रशासन ने उनके अदम्य साहस को सलाम करते हुए महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जाप शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि भगवान शिव की कृपा से यह बहादुर पायलट जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर हमारे बीच होंगे।
काशी में 11 विद्वानों द्वारा विशेष अनुष्ठान वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी कैप्टन के सम्मान में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। नमो घाट और गंगा आरती के दौरान 11 विद्वान एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप करेंगे। वहीं, 21 विद्वान कुशा के जल से रुद्राभिषेक कर कैप्टन की दीर्घायु की कामना करेंगे। पातालपुरी मठ में भी हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है।
पीएम मोदी भी हुए मुरीद कैप्टन स्मित की सूझबूझ ने 9/11 जैसी एक भयावह साजिश को नाकाम कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी बहादुरी को नमन करते हुए कहा, कैप्टन स्मित मच्छार ने दुनिया के सामने साहस की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है। सवा सौ करोड़ भारतीय उनकी वीरता को सलाम करते हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
क्या हुआ था उस दिन? दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के दौरान को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे यात्रियों और क्रू को हमलावर को काबू करने का मौका मिला।
बाद में विमान को सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतारा गया। फिलहाल, कैप्टन स्मित ताबुक के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति में सुधार की कामना पूरा देश कर रहा है।
*राष्ट्र के गौरव, वीर पायलट स्मित मच्छर के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ में विशेष महापूजा 🔱🇮🇳
— Shree Somnath Temple (@Somnath_Temple) October 1, 2026
तेल-अवीव की उड़ान के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 9/11 जैसे क्रूर षड़यंत्र को नाकाम कर 180 अनमोल जिंदगियों… https://t.co/Kcts3cxHmM pic.twitter.com/rASF3ILsoC
चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक का मार्च: मनोज झा बोले - यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, एक सख्त संदेश है
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: 180 यात्रियों का मसीहा बना भारतीय पायलट, नेतन्याहू बोले- प्लेन क्रैश करना चाहता था हमलावर
एलपीजी सब्सिडी का दायरा बढ़ा: अब 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर पर भी मिलेगी राहत, जानें किसे होगा फायदा
सपा नेता शराफत अली का विवादित बयान: भाजपा नेत्री को लेकर की अभद्र टिप्पणी, मचा सियासी बवाल
आसमान में रची हीरो की दास्तां: जख्मी भारतीय पायलट ने बचाई सैकड़ों जानें
वैश्विक तनाव बेअसर: भारतीय अर्थव्यवस्था ने भरी रफ्तार, दूसरी तिमाही में 7.3% ग्रोथ का अनुमान
आसमान में खौफ: फ्लाई दुबई के विमान में को-पायलट ने क्रैश एक्स से कैप्टन पर किया हमला, विमान गिराने की साजिश नाकाम
राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी जंग : निकाय चुनाव की हार के बाद डोटासरा के इस्तीफे की मांग
यूपी की सड़कों पर अब हाई-टेक पहरा: 87 इंटरसेप्टर वाहनों से लैस हुई पुलिस, CM योगी ने कहा- बीते कल की हताशा खत्म
रामायण: पार्ट 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस! क्या IMAX ने खोल दिया मेकर्स का राज?