दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब हवा में ही कॉकपिट के अंदर सह-पायलट ने कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद भी भारतीय पायलट स्मित माछर ने जिस बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, उसने विमान और उसमें सवार सैकड़ों यात्रियों की जान बचा ली।
ट्रंप ने की बहादुरी की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना की जानकारी देते हुए भारतीय कैप्टन माछर को हीरो करार दिया है। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिली। ट्रंप ने कहा, कैप्टन माछर बुरी तरह घायल थे, बावजूद इसके उन्होंने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने में असाधारण भूमिका निभाई।
हमले के बाद भी नहीं खोया संयम ट्रंप के अनुसार, ओमानी सह-पायलट द्वारा किए गए चाकू के वार से कैप्टन माछर लहूलुहान थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद माछर ने कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान को सुरक्षित रखने के लिए मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया ही थी जिसने विमान को एक बड़ी त्रासदी से बचा लिया।
प्लंबर ने संभाला मोर्चा इस दौरान एक इजरायली यात्री, जो पेशे से प्लंबर था, कॉकपिट में पहुंच गया। बिना किसी उड़ान अनुभव के, उसने सह-पायलट को उसकी सीट से खींचकर अलग कर दिया। ट्रंप ने बताया कि उस यात्री ने कहा कि उसने टीवी शो एयर डिजास्टर्स देखकर विमान उड़ाने की बुनियादी समझ हासिल की थी। अन्य यात्रियों ने भी मौके पर पहुंचकर सह-पायलट को काबू में किया।
सुरक्षित हुई इमरजेंसी लैंडिंग घटना के बाद फ्लाइट में सवार अन्य पायलटों और सुरक्षा कर्मियों ने विमान का नियंत्रण अपने हाथों में लिया। विमान को तुरंत सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया और तबुक के प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुल अजीज एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने इन विवरणों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और उन्हें ये जानकारियां नेतन्याहू और शुरुआती सूत्रों से प्राप्त हुई हैं। फिलहाल, भारतीय कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी की चर्चा हर तरफ है।
Trump says an Israeli plumber who had never flown a plane saved the Flydubai plane earlier today by “lifting up a stick.” pic.twitter.com/zNDHbbEs6f
— Clash Report (@clashreport) September 30, 2026
EVM बनाम सीवर सफाई: नेहा सिंह राठौर का व्यवस्था पर तीखा प्रहार
एशियन गेम्स 2026: 1 अक्टूबर को भारत के लिए सुपर ट्यूजडे , हॉकी और वॉलीबॉल में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
174 यात्रियों के रक्षक बने कैप्टन स्मित मच्छर: कॉकपिट हमले के बाद वायरल हुआ जांबाज पायलट का पुराना वीडियो
वर्दी का सपना और मौत का सन्नाटा: 22 साल की ट्रेनी कांस्टेबल की खुदकुशी से हड़कंप
50 हजार रसगुल्लों से स्वागत, अनंत सिंह का बड़ा दावा: 500% जीतेंगे अनुज सिंह
अनंत सिंह का बागी तेवर: JDU को ठेंगा दिखा पटना की सड़कों पर उतारा जनसैलाब
शिक्षा से नफरत करते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी का तीखा हमला, सामाजिक न्याय पर उठाए सवाल
# इंडिया गठबंधन की बैठक में बड़े फैसलों का ऐलान, लेकिन कई दिग्गजों की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल
रूस जाने वाले भारतीय सावधान: सेना में भर्ती के झांसे से बचें, विदेश मंत्रालय की सख्त चेतावनी
मराठी हमारी मां, बाकी भाषाएं मौसी : भाषा विवाद पर फडणवीस का दो टूक संदेश