एशियन गेम्स 2026 में 1 अक्टूबर का दिन भारतीय खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। आज भारतीय दल कई खेलों में पदक की दावेदारी पेश करेगा, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हॉकी और वॉलीबॉल मुकाबलों पर टिकी होंगी।
आज का दिन खेल के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान की जंग का गवाह बनेगा। सुबह 6:30 बजे पुरुष वॉलीबॉल के क्वार्टरफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे हॉकी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी। दोनों ही नॉकआउट मुकाबले हैं, जहां जीत सीधे भारत को अगले दौर में पहुंचाएगी।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम आज सुबह 10:00 बजे सेमीफाइनल में श्रीलंका का सामना करेगी। टी20 रैंकिंग के आधार पर सीधे एंट्री पाने वाली टीम इंडिया अब फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
तीरंदाजी में चिकिता तनिपार्थी और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु पर सबकी नजरें होंगी। सुबह 5:30 बजे चिकिता कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल खेलेंगी, जबकि सुबह 9:47 बजे गणेश पुरुष वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। जीत के साथ ही इन दोनों के लिए पदक के द्वार खुल जाएंगे।
कुश्ती के मैट पर आज अमन, मंसी, सुमित और नितेश जैसे भारतीय पहलवान एक्शन में नजर आएंगे। वहीं, शूटिंग में अनिश भानवाला पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन के दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमाएंगे। फाइनल में जगह बनाने पर उनसे दोपहर 12 बजे पदक की उम्मीद होगी।
आज का दिन भारत के लिए पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का बेहतरीन अवसर है। पूरे देश की निगाहें इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं।
🇯🇵 2026 ASIAN GAMES
— SPORTS ARENA🇮🇳 (@SportsArena1234) September 30, 2026
🇮🇳 DAY 12 SCHEDULE 📆🔥
21🎖️events tomorrow!
🏹 🎖️ Matches
🏑♂️ SF vs 🇵🇰
🏐 ♂️ QF vs 🇵🇰
Squash SF
Sepaktakraw is back
🎾 - Sumit vs 🇨🇳
Taekwondo, 🏉 starting
🚲, Canoe, Climbing ,🤼, 🥋, 🏌️🔫, ⛵, also in action
🎾 - Schedule is not out yet pic.twitter.com/sLdn2J1Bf6
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड के लिए महायुद्ध, क्या भारत फिर करेगा पाकिस्तान का काम तमाम ?
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गली में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर
शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात: मंदिर के तख्त से बांधकर दो साधुओं को जिंदा जलाया?
टॉप 10 न्यूज: कॉकपिट में खूनी संघर्ष से लेकर भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत तक, आज की बड़ी खबरें
नकाब पहनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, जानें क्या है वजह
मानसून की विदाई पर मौसम का हाई अलर्ट : 22 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
रामायण: पार्ट 1 की रिलीज डेट पर सस्पेंस! क्या IMAX ने खोल दिया मेकर्स का राज?
कुलदीप यादव की फिरकी का कमाल: वनडे में पूरे किए 200 विकेट, दिग्गजों को पीछे छोड़ा
कुलदीप का छूटा कैच और कोहली की छूटी हंसी! मैदान पर दिखा मजेदार नजारा
एक हिंदुस्तानी ने टाल दी 9/11 जैसी तबाही: कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी पर गर्व से गदगद हुआ देश