पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन के मौके पर मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अनंत सिंह ने अनुज सिंह की जीत को लेकर 500 प्रतिशत आश्वस्त होने का दावा किया है।
जनता मालिक है, बाकी सब हारेंगे नामांकन से पहले उत्साहित अनंत सिंह ने कहा कि अनुज सिंह को कोई हरा नहीं सकता। उन्होंने कहा, जनता मेरी मालिक है। मुझे 500 प्रतिशत उम्मीद है कि हम जीतेंगे। मैदान में बहुत से उम्मीदवार हैं, लेकिन वे सब हारेंगे। अनंत सिंह पहले ही अनुज सिंह को अपना खुला समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं और अब वे उनके प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नीरज कुमार से ठनी: मैंने टिकट दिलवाया, अब विरोध कर रहा हूं इस चुनाव में जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार और अनंत सिंह का आमना-सामना चर्चा का विषय बना हुआ है। नीरज कुमार के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने दो टूक कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और इसमें कोई आधिकारिक सिंबल नहीं होता।
अनंत सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने ही नीरज कुमार को टिकट दिलवाया था, लेकिन पुराने विवादों के कारण अब वे उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि यह मामला व्यक्तिगत है, क्योंकि नीरज ने पूर्व में उनका विरोध किया था।
सुलह की कोशिशें बेअसर जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं के बीच जारी तल्खी को कम करने के लिए मध्यस्थता की कोशिश की थी, लेकिन वह विफल रही। नीरज कुमार ने अनंत सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें कानूनी रास्ता अपनाने की चुनौती दी थी, जिसके बाद से दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
नामांकन में मिठाई पॉलिटिक्स की गूंज अनुज सिंह के नामांकन को यादगार बनाने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी है। अनंत सिंह ने इस मौके के लिए खास तौर पर 50 हजार रसगुल्ले बनवाए हैं, जो नामांकन में आने वाले समर्थकों और आम लोगों में बांटे जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इस मिठाई पॉलिटिक्स की खूब चर्चा हो रही है।
*#WATCH पटना, बिहार: JDU विधायक अनंत सिंह ने कहा, ...जनता मेरी मालिक है, हम संतुष्ट हैं कि हम जीतेंगे, कोई हरा नहीं पाएगा...500% उम्मीद है कि हम जीतेंगे... बहुत उम्मीदवार लड़ रहे हैं सब हारेंगे। ये किसी पार्टी का चुनाव नहीं है, इसमें कोई सिंबल नहीं होता है। https://t.co/TGHmnrlWQO pic.twitter.com/M8xRwJeA59
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 1, 2026
IND vs WI: गुवाहाटी में बरपा रोहित-गिल का कहर, 406 रन बनाकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो: गली में तेज रफ्तार बाइक ने मासूम को मारी टक्कर
अनंत सिंह का बागी तेवर: JDU को ठेंगा दिखा पटना की सड़कों पर उतारा जनसैलाब
ज्ञानेश कुमार नहीं, मोदी का इस्तीफा मांगो: केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी को दिया नया टारगेट
शतक ठोकते ही मैदान पर थिरके रोहित, 39 साल की उम्र में रचा इतिहास
खैरथल: स्कूल बस खराब हुई तो बच्चों को बनाया मजदूर , धक्का लगाते मासूमों का वीडियो वायरल
शिक्षा से नफरत करते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी का तीखा हमला, सामाजिक न्याय पर उठाए सवाल
आसमान के असली हीरो स्मित मच्छार: मौत को मात देकर बचाईं 170 जानें, अब कैसी है हालत?
नकाब पहनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके, जानें क्या है वजह
एशियन गेम्स 2026: भारत बनाम श्रीलंका सेमीफाइनल, जानें कब और कहां देखें महामुकाबला