झारखंड में वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और उनके संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए 72वां वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार की है, जिसका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को प्रकृति से सीधे जोड़ना है।
राज्य स्तरीय आगाज सप्ताह का औपचारिक उद्घाटन 2 अक्टूबर को रांची के डोरंडा स्थित पलाश हॉल में होगा। इस दौरान प्रभात फेरी और वॉकथॉन के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विभाग का मुख्य लक्ष्य जंगलों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
स्वच्छता और शिक्षा का संगम 3 अक्टूबर को राज्य के सभी संरक्षित क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद आने वाले दिनों में स्कूली बच्चों के लिए बर्ड वॉचिंग और शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन होगा। 4 अक्टूबर को रांची में 10 किलोमीटर लंबी वॉकथॉन होगी, जिसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरी झंडी दिखाएंगे।
छात्रों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताएं 5 अक्टूबर का दिन युवाओं के नाम रहेगा। जिला स्तर पर पेंटिंग, ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी। इन माध्यमों से बच्चों को न केवल वन्यजीव संरक्षण का महत्व समझाया जाएगा, बल्कि उनमें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित किया जाएगा।
अपराध और संघर्ष पर मंथन 6 अक्टूबर को वन्यजीव अपराधों और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे गंभीर मुद्दों पर विशेषज्ञों की बैठक होगी। होटल बीएनआर चाणक्य में पुलिस, रेलवे और विद्युत विभाग के साथ समन्वय बैठक बुलाई गई है, ताकि रेल और बिजली लाइनों से होने वाली वन्यजीव दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसी दिन एक कार्यशाला में कॉरिडोर संरक्षण पर भी चर्चा की जाएगी।
7 अक्टूबर को समापन छह दिनों तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान का समापन 7 अक्टूबर को होगा। मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) संजीव कुमार ने सभी पर्यावरण प्रेमियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यार्थियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
संबंधित खबर: रांची का मास्टर प्लान बदलेगा नक्शा, 274 गांव जुड़ेंगे; 1534 वर्ग किमी तक बढ़ेगा दायरा।
*Some of India’s wildest stories are not the ones we hear every day. They live quietly in forests, grasslands, rivers, deserts and coastlines - each species adding a unique chapter to our natural heritage.
— MoEF&CC (@moefcc) September 29, 2026
The countdown continues.#WildlifeWeek2026 #NationalWildlifeWeek pic.twitter.com/r63lKaXRqS
हूतियों पर पाकिस्तानी मौलाना का बड़ा हमला: बोले- इनका इस्लाम से कोई वास्ता नहीं, ये महज आतंकी
एलायंस 2 का हुआ ऐलान: कुणाल खेमू के रियलिटी शो में फिर मचेगा घमासान, जानें कब होगा प्रीमियर
नकली ओजेम्पिक का बड़ा खेल: दो भारतीय नागरिकों पर 71 साल की जेल का खतरा
दिल्ली का विंटर एक्शन प्लान 2026-27 : अब पुराने वाहनों की नो-एंट्री और दफ्तरों के समय में बदलाव
EVM से बैलेट पेपर तक: INDIA गठबंधन की आर-पार की जंग, खरगे ने चुनाव सुधार के लिए रखीं 6 बड़ी मांगें
IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल और राजा भैया की मुलाकात ने बढ़ाया यूपी का सियासी पारा
भारत में निवेश का गोल्डन चांस : पीयूष गोयल ने अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स को दिया बड़ा न्योता
मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड: 545 दिन बाद आज आएगा फैसला, मुस्कान-साहिल की किस्मत का होगा निपटारा
यूपी राज्यसभा चुनाव: सपा ने बिछाई बिसात, भाजपा की चुप्पी के पीछे क्या है बड़ा प्लान?
अरब सागर में भारतीय सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार: ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार