अमेरिका में नकली दवाओं के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। फ्लोरिडा की एक फेडरल कोर्ट में दो भारतीय नागरिकों, स्वपनदीप रॉय और विक्की रामंचा के खिलाफ गंभीर आरोप तय किए गए हैं। इन पर नकली ओजेम्पिक (Ozempic) की तस्करी और वितरण करने का आरोप है।
चीन से मंगवाते थे नकली दवाएं कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, यह रैकेट जुलाई 2023 से अप्रैल 2024 के बीच सक्रिय था। आरोपी चीन के अनधिकृत स्रोतों से नकली ओजेम्पिक दवाएं मंगवाते थे। ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए इसमें नकली पैकेजिंग, पेन लेबल और सुइयों का इस्तेमाल किया जाता था, ताकि वे इसे असली दवा समझकर खरीदें।
FDA की चेतावनी को भी किया नजरअंदाज दिसंबर 2023 में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने नकली ओजेम्पिक की खेप जब्त की थी और जनता के लिए सार्वजनिक चेतावनी जारी की थी। हालांकि, इसके बावजूद आरोपियों ने अपना यह गोरखधंधा जारी रखा। स्वपनदीप रॉय को इटली से प्रत्यर्पित कर टाम्पा लाया गया है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया गया।
दोषी पाए जाने पर 71 साल की कैद अमेरिकी न्याय विभाग ने इन दोनों के खिलाफ तस्करी, अमेरिका को धोखा देने की साजिश रचने और नकली दवाएं बेचने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। यदि अदालत में ये आरोप सिद्ध होते हैं, तो प्रत्येक आरोपी को अधिकतम 71 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं अमेरिकी न्याय विभाग के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल ए. टाइसन डुवा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नकली प्रिस्क्रिप्शन दवाएं अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा, आरोप है कि इन लोगों ने केवल निजी मुनाफे के लिए जनता की सेहत का गलत फायदा उठाया। नकली दवाओं के जरिए ग्राहकों को धोखा देने वालों के खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई जारी रखेंगे।
Two Indian Nationals Charged in Connection with Transnational Counterfeit Ozempic Scheme
— Criminal Division (@DOJCrimDiv) September 29, 2026
According to court documents, the two Indian Nationals obtained counterfeit Ozempic from unauthorized sources in China. The counterfeit Ozempic allegedly distributed by them and their… pic.twitter.com/DLT3GKKieG
ATM लूटने घुसे दो चोर, महिला मैनेजर ने शटर गिराकर सिखाया सबक
भारत बनाम वेस्टइंडीज: आज इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित, विराट और कुलदीप
चुनाव आयोग पर तंज: उमर अब्दुल्ला ने की मांग, ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो
अब AI नहीं, सुपर इंटेलिजेंस के नाम से जानी जाएगी भविष्य की तकनीक: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला
इंडिया गठबंधन की महाबैठक से पहले दिल्ली में सियासी उबाल: विवादित होर्डिंग से गरमाया माहौल, CEC के इस्तीफे की तैयारी
मैं सैलरी नहीं लेता, पर कोई धन्यवाद नहीं देता! : ट्रंप का छलका दर्द, क्या है राष्ट्रपति वेतन का सच?
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: फॉर्म-6 से हटाया विवादित Annexure-D , नए मतदाताओं को बड़ी राहत
यह आदमी मॉन्स्टर है... : सुंदर पिचाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
INDIA गठबंधन से अखिलेश की दूरी , क्या कांग्रेस को दी गई बड़ी चेतावनी?
राइज एंड फॉल 2 में बवाल: सिवेत तोमर ने शहजाद पूनावाला पर बोला हमला, स्वरा भास्कर को लेकर किया बड़ा खुलासा