अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तकनीकी जगत में एक ऐतिहासिक और चौंकाने वाला बदलाव किया है। एक आधिकारिक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करते हुए राष्ट्रपति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से सुपर इंटेलिजेंस (SI) करने का आदेश दिया है।
अब अमेरिकी संघीय सरकार के सभी विभागों और आधिकारिक दस्तावेजों में AI शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। भविष्य में सरकार की हर नीति और पत्राचार में केवल सुपर इंटेलिजेंस या SI का ही प्रयोग किया जाएगा।
ट्रंप ने इस बदलाव के पीछे का तर्क स्पष्ट करते हुए कहा, हम इस तकनीक का नाम इसलिए बदल रहे हैं क्योंकि यह आर्टिफिशियल (कृत्रिम) नहीं है। यह नाम इसकी क्षमताओं के साथ न्याय नहीं करता।
आदेश के अनुसार, सुपर इंटेलिजेंस शब्द इस तकनीक की असाधारण शक्ति और अमेरिकी जनता के लिए इसके असीम अवसरों को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है। प्रशासन का मानना है कि आर्टिफिशियल शब्द इस तकनीक की असली ताकत को कम करके दिखाता है।
व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के शीर्ष टेक लीडर्स के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और एक्सएआई (xAI) के प्रमुख एलन मस्क शामिल हुए।
बैठक के बाद ट्रंप ने घोषणा की कि टेक कंपनियां अब इस तकनीक के लिए स्वैच्छिक सुरक्षा मानक तय करेंगी और खुद एक निगरानी तंत्र तैयार करेंगी, ताकि इसके जोखिमों को नियंत्रित किया जा सके।
मीडिया को संबोधित करते हुए टेक जगत के दिग्गजों ने अपने विजन साझा किए:
इस बदलाव के साथ ही अमेरिका ने तकनीक की दुनिया में एक नई शब्दावली और नई दिशा तय कर दी है, जिसे अब वैश्विक स्तर पर भी देखा जा रहा है।
#WATCH | US President Donald Trump says, We are signing a document renaming Artificial Intelligence because it s not artificial. We all agree on that. We re going to be renaming it Super Intelligence — officially renaming it...
— ANI (@ANI) September 30, 2026
(Source: White House) pic.twitter.com/3iyUXbpaNk
# कल का मौसम: किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां मिलेगी राहत? IMD का ताजा अपडेट
धर्म के नाम पर उकसाया... : शो से एविक्ट होने के बाद सिवेट तोमर ने खोली शहजाद पूनावाला के खिलाफ पोल
14 दिन के मासूम का सौदा: 2 लाख में बिका, फिर 5 लाख में हुआ खेल, माता-पिता समेत 6 गिरफ्तार
मौत की पटरियों पर दौड़ पड़ी थी महिला, स्टेशन मास्टर की फुर्ती ने बचाई तीन जिंदगियां
निशानेबाजी में नया इतिहास: कबड्डी के मैदान से एशियन गेम्स के गोल्ड तक, जानें कौन हैं नीरू ढांडा
ऐतिहासिक खिलाफत हाउस पर वारिस पठान ने जड़ा ताला: कब्जे की जंग में वक्फ बोर्ड और खिलाफत कमेटी आमने-सामने
जीते तो ताली, हारे तो गाली : विपक्षी गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में पोस्टर वॉर
नमो भारत का नया ट्रिप पास: अब सफर होगा सस्ता और झंझट मुक्त
पहले मॉन्स्टर कहा, फिर झूमकर की तारीफ: सुंदर पिचाई पर क्यों फिदा हुए डोनाल्ड ट्रंप?
बेंगलुरु: ऑटो किराया विवाद ने पकड़ा तूल, सड़क पर लड़कियों और ड्राइवर के बीच जमकर चले लात-घूंसे