मेरठ के बहुचर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में आज यानी बुधवार, 30 सितंबर को इंसाफ की घड़ी आ गई है। जिला अदालत मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाएगी। करीब 545 दिन चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आज यह तय होगा कि आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया जाएगा या नहीं।
क्या है मामला? फरवरी 2025 में लंदन से लौटे सौरभ राजपूत की 3 मार्च 2025 को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे एक नीले ड्रम में सीमेंट और रेत भरकर छिपा दिया गया था। 17 मार्च 2025 को पुलिस ने जब इस ड्रम को बरामद किया, तो पूरा देश इस क्रूरता को देखकर दहल गया था।
प्रमाणों का पहाड़ और 22 गवाह पिछले 13 महीनों में इस केस की सुनवाई के दौरान 126 पेशियां हुईं। अभियोजन पक्ष ने 22 गवाह पेश किए, जिनमें सौरभ का परिवार और वे दुकानदार भी शामिल थे जिन्होंने हत्या में इस्तेमाल हुए औजार, सीमेंट, रेत और नशीली दवाएं बेची थीं। फोरेंसिक रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले खून के निशानों ने अभियोजन के दावों को और मजबूत कर दिया।
मृत्युदंड की मांग अभियोजन पक्ष ने इस मामले को दुर्लभ से दुर्लभतम (rarest of rare) श्रेणी में रखते हुए दोनों आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। 17 सितंबर को अंतिम बहस पूरी होने के बाद से ही पूरे मामले पर सस्पेंस बना हुआ है।
आज क्या होगा कोर्ट में? अदालत आज सबसे पहले यह तय करेगी कि साक्ष्यों के आधार पर मुस्कान और साहिल दोषी हैं या नहीं। यदि अदालत इन्हें दोषी मानती है, तो इसके बाद सजा पर बहस की प्रक्रिया शुरू होगी। सौरभ के परिवार और न्याय की आस लगाए बैठे लोगों की नजरें अब जिला न्यायाधीश की अदालत पर टिकी हैं। क्या मुस्कान और साहिल के गुनाहों पर आज आखिरी मुहर लगेगी? फैसला कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा।
*नीले ड्रम वाली मुस्कान की क़िस्मत का फ़ैसला आज होगा ।
— Kaun_Prashant Nehra (@parshant_nehra) September 30, 2026
उत्तर प्रदेश में देश के बेहद चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला, मेरठ में मुस्कान ने कथित तौर पर बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी, इसके बाद शव को नीले ड्रम में सीमेंट से पैक कर… pic.twitter.com/92cKi5GINw
राहुल गांधी की तुलना कसाब से करना पूर्व वायुसेना अधिकारी को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR
सूमी में स्कूल पर रूसी बमबारी: बाल-बाल बचे 100 बच्चे, धमाके का खौफनाक वीडियो वायरल
बेंगलुरु सड़क पर दंगल : किराए को लेकर ऑटो ड्राइवर और युवतियों के बीच जमकर हुई मारपीट
यह आदमी मॉन्स्टर है... : सुंदर पिचाई को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारत का जलवा, एक ही दिन में जीते दो गोल्ड और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी
12वीं तक मोबाइल से रहें दूर , बोले शुभेंदु अधिकारी; छात्रों को बांटीं साइकिलें
बीजेपी का सवर्ण दांव: MLC चुनाव से 2027 के महासंग्राम की बिसात तैयार?
जम्मू-कश्मीर: यूसमर्ग में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर मूसा को किया ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
एशियन गेम्स: भारतीय महिला तीरंदाजों का स्वर्णिम प्रहार, चीन को पछाड़कर रचा इतिहास
दिल्ली मेट्रो में बिछड़ा मासूम: सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से परिवार को मिली खुशी