दीपावली 2026 बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच एक बड़े महामुकाबले के लिए तैयार है। एक तरफ रणबीर कपूर और साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण है, तो दूसरी तरफ हॉलीवुड की धाकड़ फ्रेंचाइजी गॉडजिला माइनस जीरो ।
गॉडजिला को मिले धमाकेदार रिव्यूज हाल ही में न्यूयॉर्क में गॉडजिला माइनस जीरो की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसने दर्शकों और क्रिटिक्स को हैरान कर दिया है। फिल्म को स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ हो रही है, जहां इसे जॉ-ड्रॉपिंग और एपेक सिनेमैटिक फीट बताया जा रहा है।
इमोशन और एक्शन का तगड़ा मिश्रण अर्ली रिव्यूज के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ एक मॉन्स्टर मूवी नहीं है, बल्कि इसमें मानवीय संवेदनाओं और ट्रॉमा को बेहद गहराई से दिखाया गया है। इसके वीएफएक्स (VFX) और एक्शन सीक्वेंस की तुलना अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों से की जा रही है। ताकाशी यामाज़ाकी के निर्देशन में बनी यह फिल्म माइनस वन से भी कई गुना बड़ी बताई जा रही है।
रामायण के लिए बड़ी चुनौती रणबीर कपूर और यश की रामायण को बहुत बड़े बजट में तैयार किया गया है। मेकर्स इसे भारत की तरफ से वैश्विक स्तर का जवाब मान रहे हैं। लेकिन, इतने भारी-भरकम बजट के बावजूद फिल्म के लिए व्यावसायिक सफलता बेहद जरूरी है। विदेशों में अपनी पहचान बनाने के लिए रामायण को गॉडजिला जैसे बड़े नाम से कड़ी टक्कर मिल सकती है।
क्या बॉक्स ऑफिस पर पलटेगी बाजी? भले ही रामायण का क्रेज भारतीय दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन गॉडजिला की एक पहले से स्थापित ग्लोबल फैन फॉलोइंग है। अगर हॉलीवुड की यह फिल्म उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन करती है, तो रामायण की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ना तय है।
क्या आप इस दीपावली भारतीय गौरव रामायण को प्राथमिकता देंगे या हॉलीवुड के इस मॉन्स्टर ब्लॉकबस्टर का अनुभव लेना चाहेंगे? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताएं।
Monster standing ovation here in NY as credits hit on #GodzillaMinusZero!#NYFF pic.twitter.com/BV8y9XzXz9
— Erik Davis (@ErikDavis) September 27, 2026
नेपाल में कुदरत का खौफनाक तांडव: देखते ही देखते मलबे में समा गए घर, वायरल हुआ लैंडस्लाइड का मंजर
महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान: महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक आत्मनिर्भरता की नई गाथा
रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका: बॉयलर फटने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल
मुंबई में नहीं टूटेंगी 14 फीट से ऊंची झोपड़ियां! मेयर के कड़े रुख से बैकफुट पर BMC
ईवीएम पर मायावती का बड़ा हमला: नगीना सीट का जिक्र कर चंद्रशेखर पर साधा निशाना
मथुरा: सपा नेता की गंदी हरकत , महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा देकर फंसाया, गिरफ्तार
PoK में फिर फूटा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा: 25,000 लोग सड़कों पर उतरे, बोले- LoC हटाओ, हमें भारत में मिलना है
रोहित शर्मा बाल-बाल बचे: बस से उतरते समय अचानक फिसलकर गिरे हिटमैन , विराट का रिएक्शन वायरल
LPU का हॉस्टल बना रणक्षेत्र? छात्रा का दावा- हाथों में चाकू लेकर अंदर घुसे थे लड़के
चंद्रशेखर की जीत EVM का खेल : मायावती का बड़ा हमला, क्या 2027 के लिए दलित वोट बैंक पर फिर जमा रही हैं पकड़?