अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के दुभिया बंजारा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसे ऐसी सजा दी जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।
जंगल में प्रेमिका के साथ था युवक मिली जानकारी के अनुसार, युवक पर अपनी ही बहन की देवरानी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। 24 सितंबर को जब युवक अपनी बहन के घर आया था, तभी वह मौका पाकर झाड़ियों में प्रेमिका से मिलने पहुंच गया। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
सिर मुंडवाया और चेहरे पर पोती कालिख ग्रामीणों ने युवक को बंधक बनाकर उसके साथ बर्बरता की हदें पार कर दीं। भीड़ ने पहले कैंची और रेजर मंगवाकर युवक का आधा सिर मुंडवा दिया, साथ ही आधी दाढ़ी-मूंछ भी काट दी। इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई और उसे पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
पेशाब पिलाने का गंभीर आरोप इस घटना का सबसे घिनौना पहलू तब सामने आया जब आरोपियों ने कथित तौर पर महिला से बोतल में पेशाब करवाया और उसे जबरन युवक को पिलाया। इस दौरान वहां मौजूद लोग तमाशा देखते रहे और कुछ लोग घटना का वीडियो भी बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
पुलिस ने दर्ज की FIR घटना के बाद पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अनीता देवी, उमेश कुमार, रिश्रीपाल, जोगेन्दर, अंजली देवी, शकुंतला देवी और बुंदी देवी समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*इश्क ने गालिब निकम्मा कर दिया,वरना हम भी कभी आदमी काम के थे,झाड़ियों में भाभी के साथ आशिकी बनी आफ़त,ग्रामीणों ने दी अमानवीय यातनाये,अध मुंडन और आधी मूछों को काटकर मुँह पर कालिख पोतकर गांव में निकाला जुलूस,पुलिस ने साथ लोग लिए हिरासत में,अकराबाद, pic.twitter.com/k4kOjqL6id
— Vishu Raghav ( journalist ) (@Vishuraghav9) September 26, 2026
भारतीय रेलवे का नया स्वर्ण युग : 2030 तक डीजल मुक्त होगी ट्रेनें, शाह ने खोला विकास का पिटारा
दिल्ली में बवाल: सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले युवक को मंत्री ने जड़ा थप्पड़, केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नमन धीर का शानदार आगाज
गुटखा तस्करों के आगे झुकी नहीं खाकी: कार की छत पर 40 किमी तक लटका रहा जांबाज सिपाही
चुनाव आयोग में कलह का असली सच: क्या मुख्य चुनाव आयुक्त से मतभेद या सिर्फ प्रशासनिक फेरबदल?
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर लैंडस्लाइड का तांडव: तीर्थयात्री फंसे, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट
ट्रंप की घुड़कियों के बीच जोधपुर में गरजे F-35: भारत-अमेरिका के बीच एक हफ्ते में 10 बड़े समझौते
मोटी लिखे ब्लाउज पर छिड़ा विवाद: तेज प्रताप यादव की टिप्पणी पर स्वरा भास्कर ने मांगी लालू यादव से मुलाकात
पुणे में सरेराह गुंडागर्दी: नशे में धुत युवक ने ऑटो चालक पर बरसाया पत्थर, वीडियो वायरल
दक्षिण अफ्रीका में ब्लड बाथ : कुछ घंटों में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 लोगों की मौत