तिलक नगर की घटना से गरमाया सियासी पारा दिल्ली में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सड़कों पर आ गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा पर एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा है। घटना तिलक नगर इलाके की है, जहां मंत्री सड़क निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।
क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क की जांच करने आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सड़क की खराब क्वालिटी को लेकर उनसे तीखे सवाल पूछने शुरू कर दिए। आरोप है कि जब एक युवक ने घटिया निर्माण का वीडियो बनाते हुए मंत्री से जवाब मांगा, तो उन्होंने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के तुरंत बाद मंत्री वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
कायरतापूर्ण हरकत : सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम बताया है। भारद्वाज ने कहा कि युवक केवल सरकारी भ्रष्टाचार को बेनकाब कर रहा था, जिसे देखकर मंत्री बौखला गए। उन्होंने भाजपा पर सुरक्षा के दम पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है।
केजरीवाल ने की गिरफ्तारी की मांग आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, मंत्री को गिरफ्तार करो। केजरीवाल ने घोषणा की है कि वे खुद कल तिलक नगर जाएंगे और उस सड़क का मुआयना करेंगे जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
पीड़ित का बयान: जान से मारने की धमकी मिली पीड़ित युवक, जो स्थानीय विधायक की सोशल मीडिया टीम का हिस्सा है, ने बताया कि उसे विभाग के निमंत्रण पर ही वहां बुलाया गया था। उसने आरोप लगाया कि सड़क की सच्चाई सामने आने के बाद मंत्री ने न केवल उस पर हाथ उठाया, बल्कि उनके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कहा कि पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई है और अब इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विधायक जरनैल सिंह का बड़ा दावा स्थानीय विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि मंत्री ने खुद उन्हें निरीक्षण के लिए बुलाया था। जरनैल सिंह ने आरोप लगाया, मैंने जब सड़क की परत उखाड़कर सच्चाई दिखाई, तो मंत्री बौखला गए। वे अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय वीडियो बनाने वाले युवक पर टूट पड़े और चोरों की तरह वहां से फरार हो गए।
बहरहाल, इस घटना के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है, जबकि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
What a disgraced and cowardly move by @p_sahibsingh.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 27, 2026
Hiding safely behind police security to assault a young kid who was making his video , then speeding off in his car before anyone could react.
Boy was making video of him getting exposed for sub-standard roads by Delhi… pic.twitter.com/GPtr4SWC8l
गोरखपुर: जलभराव पर सांसद रवि किशन और बीजेपी पार्षद में तीखी नोकझोंक, पूछा- सपा ज्वाइन कर ली क्या?
UNGA में जयशंकर की दो टूक: आतंकवाद का दंश और दोस्ती साथ नहीं चल सकते
बिग बॉस 20 में दृश्यम 3 का जलवा: अजय देवगन और जयदीप अहलावत बने काजी तौकीर के फैन
308 पहिए, 350 टन वजन और 2 करोड़ का डीजल! सड़कों पर निकला बाहुबली ट्रक, रास्ते में हटाने पड़े पुल
शुभेंदु का ममता पर तीखा वार: कहाँ है आपका आंदोलन, सभा में तो सिर्फ 150 लोग थे
दल-बदल का सियासी खेला: 4 साल में 111 दिग्गज बदले पाला, बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा फायदा
भारी बारिश से यूपी बेहाल: 10 की मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है : वोट चोरी के आरोपों पर देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
कुणाल घोष पर जानलेवा हमला: हथियारबंद हमलावरों ने कार घेरी, बाल-बाल बचे TMC विधायक
क्या सपा जॉइन कर ली? : गोरखपुर में जलभराव पर भिड़े सांसद रवि किशन और BJP पार्षद, वीडियो वायरल