उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने चार धाम यात्रा की राह दुश्वार कर दी है। पहाड़ी इलाकों में हो रहे लगातार भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
हाइवे पर मलबे का पहरा रविवार सुबह करीब 8 बजे बद्रीनाथ-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर सिरोबागड़ के पास भारी चट्टानें और मलबा आ गिरा। इस भूस्खलन ने हाईवे को पूरी तरह बाधित कर दिया है। सड़क के दोनों ओर तीर्थयात्रियों के वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और हजारों यात्री वहां फंस गए हैं।
प्रशासन की सख्त चेतावनी पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जब तक सड़क पूरी तरह साफ न हो जाए, वे सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। बेवजह यात्रा कर जोखिम न उठाएं और आधिकारिक दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।
कई जिलों में रेड अलर्ट, यात्रा पर रोक मौसम विभाग ने राज्य के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम के मद्देनजर चार धाम यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
श्रद्धालुओं से खास अपील बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले मौसम का अपडेट लेने को कहा है। रुद्रप्रयाग प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित ठिकानों पर रहने की सलाह दी है। प्रशासन का कहना है कि जान जोखिम में डालकर यात्रा करना खतरनाक हो सकता है।
*#WATCH | Srinagar, Uttarakhand: Following continuous rainfall lashing the region, the Badrinath-Rishikesh National Highway remains blocked near the landslide-prone Sirobagarh zone.
— ANI (@ANI) September 27, 2026
The highway blockage has left a large number of vehicles carrying pilgrims stranded on the road. pic.twitter.com/AbyR2MXyJN
क्या वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने वाले 13 करोड़ लोग घुसपैठिए हैं? प्रकाश राज का CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम
एशियाई खेल 2026: तेजिंदरपाल सिंह तूर ने रचा इतिहास, 20.64 मीटर का थ्रो फिर भी हाथ से फिसला गोल्ड
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में भारत का आगाज़, नमन धीर का वनडे डेब्यू; टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर संग्राम: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र को कमजोर कर रहे
मोबाइल यूजर्स की बल्ले-बल्ले: अब 30 दिन की वैलिडिटी और बिना डेटा वाले सस्ते प्लान होंगे उपलब्ध
खाकी का असली धर्म: कार पलटने से फंसीं 5 जिंदगियां, सिपाही दंपति ने राइफल से शीशा तोड़ बचाई जान
दिल्ली में मौत की रेस : रफ़्तार ने ली ऑटो ड्राइवर की जान, कार सवार युवक गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2026: स्क्वैश में भारत का गोल्डन सपना टूटा, अनाहत और अभय को मिला सिल्वर
वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को ऑल द बेस्ट , SIR विवाद पर हरदीप पुरी का विपक्ष पर तीखा हमला
LPU में आधी रात का तांडव : रेप और आत्महत्या की अफवाहों के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन