अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए उन्हें 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
प्रकाश राज ने हॉस्पेट और तुमकुरु में अपनी SIR प्रतिरोध यात्रा के दौरान स्पष्ट किया कि अब उन्हें केवल समय सीमा बढ़ाने से मतलब नहीं है। उनका कहना है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से त्रुटिपूर्ण है और इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग की है।
तुमकुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रकाश राज ने सरकार के दावों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने पूछा, देशभर में 13 करोड़ से ज्यादा नागरिक वोट देने का हक खो चुके हैं। क्या सरकार के हिसाब से ये सभी लोग घुसपैठिए हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठकर कुछ लोग यह तय कर रहे हैं कि कर्नाटक का वोटर कौन होगा और कौन नहीं।
प्रकाश राज ने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कर्नाटक की कुल 5.5 करोड़ मतदाता आबादी में से करीब 1.5 करोड़ लोग प्रभावित हो रहे हैं:
प्रकाश राज ने गंभीर आरोप लगाया कि फॉर्म 7 का इस्तेमाल करके दलितों, प्रवासियों और अल्पसंख्यकों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, बेलगावी में 200 छपे हुए आवेदन जब्त हुए हैं। राज्यभर में ऐसे 67 हजार आवेदन दिए गए हैं। यह एक सोची-समझी साजिश है। उन्होंने दावा किया कि एक बीजेपी युवा मोर्चा नेता के नाम पर फर्जी आवेदन किए गए, जिसने पूछताछ में माना कि हस्ताक्षर उसके नहीं हैं।
प्रकाश राज ने कहा कि सरकार युवाओं की राजनीतिक शक्ति से डरी हुई है, इसलिए नए वोटरों के पंजीकरण में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रक्रिया नहीं रुकी, तो वे सिटीजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के साथ मिलकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन करेंगे।
अभिनेता ने घोषणा की है कि 30 सितंबर को वे कर्नाटक की जनता के सामने इस पूरी प्रक्रिया के सबूत रखेंगे और न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
Stories from the ground.. the trauma .. helplessness of our Citizens. And a Conspiracy called SIR #GyaneshKumarResign #ScrapSIR #Justasking pic.twitter.com/eKS8zdXjQt
— Prakash Raj (@prakashraaj) September 26, 2026
गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता हिरासत में: आशुतोष रांका का सीएम सरमा पर बड़ा हमला
जंतर-मंतर पर जुटेंगे प्रदर्शनकारी: महबूबा मुफ्ती ने अन्याय के खिलाफ लोगों को किया लामबंद
यूपीआईटीएस 2026: ग्रेटर नोएडा में व्यापार की धूम, दूसरे दिन ₹450 करोड़ से ज्यादा के सौदों पर मुहर
कंगाल हो गया ईरान, हमने खड़ी कर दी स्टील की दीवार : होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा हमला
क्या विनोद कांबली हो गए हैं लापता? वायरल वीडियो में छलका पूर्व क्रिकेटर का दर्द
श्रावस्ती एनकाउंटर: 10 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां
मन की बात: आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर पीएम मोदी का कड़ा प्रहार, सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल को किया याद
चक्रवात अर्नब का तांडव: यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, 14 राज्यों में हाई अलर्ट
दल-बदल का सियासी खेला: 4 साल में 111 दिग्गज बदले पाला, बीजेपी को मिला सबसे ज्यादा फायदा
बिग बॉस 20: ईशा रिखी या यंग डीएसए? घर से बाहर होने वाले सदस्य का नाम हुआ लीक!