गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संस्थापक आशुतोष रांका और उनकी पूरी टीम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रांका अपनी टीम के साथ असम में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे थे।
अज्ञात जगह ले जा रही पुलिस CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मामले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि असम पुलिस ने रांका और उनके साथियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जाया जा रहा है। दीपके ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया है।
सीएम हिमंता के डर का दावा हिरासत में लिए जाने के बाद आशुतोष रांका ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब-जब हिमंता डरते हैं, पुलिस को आगे कर देते हैं। रांका का आरोप है कि सरकार स्कूलों की हकीकत और काजीरंगा में स्थानीय अधिकारों के हनन की सच्चाई सामने आने से डरी हुई है।
मैन-मेड फ्लड्स और कॉरपोरेट पर सवाल रांका ने असम में आने वाली बाढ़ को मैन-मेड (मानव निर्मित) करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि काजीरंगा की जमीन, जंगल और पानी को चुनिंदा कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपा जा रहा है, और सरकार इन मुद्दों पर जनता को जवाब देने के बजाय कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही है।
शांतिपूर्ण बैठक के दौरान कार्रवाई रांका के मुताबिक, उनकी टीम एक निजी संपत्ति पर शांतिपूर्ण तरीके से मीट-अप कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि सुबह से ही उनके वालंटियर्स को परेशान किया जा रहा था। सीजेपी की टीम 26 सितंबर को असम पहुंची थी और राज्य के कई हिस्सों में स्कूलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए दौरे पर थी।
फिलहाल, इस मामले पर असम पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रांका की टीम का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश है।
VIDEO | Cockroach Janta Party co-convener Ashutosh Ranka and his team detained in Guwahati.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
He says, Himanta Biswa Sarma is scared that if we show the reality of schools in Assam, the country will come to know about their condition. Himanta Biswa Sarma is scared because of how… pic.twitter.com/1rBeLOPAP6
असम में सियासी पारा गर्म: आशुतोष रांका और CJP टीम हिरासत में, CM सरमा पर लगाए गंभीर आरोप
राइज एंड फॉल 2: पहले ही एपिसोड में मचा घमासान, स्वरा-शहजाद की तीखी बहस से गरमाया माहौल
श्रीनगर की छात्रा का तीखा सवाल, बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को सुनाई अल्लामा इकबाल की कविता
कंगाल हो गया ईरान, हमने खड़ी कर दी स्टील की दीवार : होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा हमला
LPU में वायरल अफवाह से भड़का बवाल: रेप और आत्महत्या के दावों पर छात्रों ने किया नेशनल हाईवे जाम
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
दक्षिण चीन सागर में फिर दहकती आग: क्या ब्रह्मोस की मौजूदगी से चीन को लगा डर?
भारी बारिश से यूपी बेहाल: 10 की मौत, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
UN में भारत की मजबूत दावेदारी: रूस ने किया खुलकर समर्थन, चीन की बढ़ी चुनौती
महाराष्ट्र: वेल्डिंग शॉप में जिलेटिन स्टिक से हुआ भीषण धमाका, 4 की मौत, 5 गंभीर