राइज एंड फॉल अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार अंदाज में वापसी कर चुका है। इस नए सीजन की कमान मशहूर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने संभाली है। शो के पहले एपिसोड ने ही दर्शकों का ध्यान पूरी तरह खींच लिया है और सोशल मीडिया पर अपनी जगह बना ली है।
सहवाग के शो में सितारों का जमावड़ा इस बार शो में मनोरंजन जगत के साथ-साथ राजनीति से जुड़ीं बड़ी हस्तियों ने एंट्री ली है। पेंटहाउस और बेसमेंट की जंग के लिए आए कंटेस्टेंट्स के बीच पहले दिन से ही कोल्ड वॉर और सीधी भिड़ंत देखने को मिली।
स्वरा और शहजाद के बीच सीधी जंग शो की शुरुआत के साथ ही बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बीच हुई तीखी बहस मुख्य चर्चा का विषय बनी। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी और सिवेत तोमर के बीच हुई जुबानी जंग ने शो के तेवर साफ कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका का जलवा दर्शकों ने प्रियंका चाहर चौधरी को इस सीजन का मेन कैरेक्टर घोषित कर दिया है। एक्स (ट्विटर) पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका को पहले ही दिन से निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वे बखूबी मुकाबला कर रही हैं।
गौतम-प्रियंका की केमिस्ट्री चर्चा में शो में गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच दिखी हल्की-फुल्की नोकझोंक और फ्लर्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फैंस इसे शो का सबसे दिलचस्प एंगल मान रहे हैं। कई यूजर्स का दावा है कि यह सीजन बिग बॉस को भी टक्कर देने के लिए तैयार है।
क्या है शो का फॉर्मेट? सितंबर 2025 में शुरू हुए इस रियलिटी शो का पहला सीजन अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। पिछले सीजन में अर्जुन बिजलानी विजेता बनकर उभरे थे। अब देखना यह है कि सीजन 2 का यह राइज एंड फॉल सफर आगे किन नए मोड़ों पर जाता है।
Siwet Tomar clearly conveying to everyone in #RiseAndFall Season 2 that he does not like Swara Bhasker Begum as Swara keeps mocking the Indian Rajput History especially Jauhar and Saka . Very Nice. pic.twitter.com/NErYRZDXsH
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) September 26, 2026
एक घर, एक जंगल: मां के सपने के लिए शख्स ने घर में उगा दिए 5,700 पौधे
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ आगाज करने को तैयार ब्लू ब्रिगेड , ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
युवराज सिंह से भी आगे निकल गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? योगराज सिंह ने किया बड़ा दावा
अपनी हरकतें सुधारें : UNGA में जयशंकर ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए दिखाया आईना
मुख्य चुनाव आयुक्त को सिर काटने की धमकी: युवा शक्ति दल अध्यक्ष का विवादित वीडियो वायरल
अलीगढ़ में तालिबानी सज़ा : युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, चेहरा काला किया और पिलाया पेशाब!
बैंक हड़ताल से पहले बड़ी राहत: अब ATM ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
19 नवंबर का दर्द अब भी नहीं भूले रोहित शर्मा, वर्ल्ड कप 2023 की हार पर छलके आंसू
रामायण के सेट पर बवाल: रणबीर कपूर के अहंकार और मीडिया वॉकआउट से गरमाया माहौल
जलभराव पर ‘अपनों’ में सियासी घमासान: सांसद रवि किशन से भिड़े BJP पार्षद, पूछा- ‘क्या बसपा ज्वाइन कर ली?’