संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच से आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति दोहरते हुए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने साफ कर दिया कि आतंकवाद और दोस्ती साथ-साथ नहीं चल सकते।
जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि जो देश लगातार आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसने सभा के सामने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया। उन्होंने कहा, आतंकवाद को सामान्य बताने और उसके नतीजों से बचने की दलीलें अब काम नहीं आएंगी। अपनी सुरक्षा के अपने अधिकार का इस्तेमाल भारत बखूबी जानता है।
विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि शांति और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी सोच के साथ होने वाले समझौतों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब यह पूरी तरह से आतंकवाद फैलाने वाले देश पर निर्भर है कि वह अपनी हरकतें सुधारे।
यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा UNGA में दी गई जंग की धमकी और कश्मीर का राग अलापने के बाद आया है। शरीफ ने सिंधु नदी के पानी को लेकर भारत को उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसे भारत ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
यूक्रेन युद्ध पर जयशंकर ने प्रधानमंत्री मोदी के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि अब अंतहीन जंग की जगह शांति की ओर बढ़ने का समय है। भारत युद्ध खत्म करने के लिए हर संभव शांति पहल का समर्थन करने के लिए तैयार है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री जहाजों पर हो रहे हमलों पर भी जयशंकर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कमर्शियल जहाजों और नाविकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य है। साथ ही, उन्होंने मिडिल ईस्ट में स्थायी शांति के लिए टू-स्टेट सॉल्यूशन की वकालत करते हुए फिलिस्तीन को मानवीय सहायता जारी रखने का भरोसा दिया।
विदेश मंत्री ने अपने संबोधन के अंत में दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि हम इस वक्त एक गहरी खाई के किनारे खड़े हैं। शांति का अर्थ केवल युद्ध न होना नहीं है, बल्कि स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करना है। अगर दुनिया ने हालात की गंभीरता को नहीं समझा, तो विनाश का खतरा और बढ़ जाएगा।
#WATCH | New York: Addressing the 81st session of the United Nations General Assembly, EAM Dr. S. Jaishankar says, Yesterday, a serial practitioner of terrorism misrepresented facts before this assembly. Arguments were invoked to normalize terrorism and claim immunity from its… pic.twitter.com/KlIWxILcp6
— ANI (@ANI) September 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक औचित्य पर सवाल: जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का ECI से संबंध बना विवाद की वजह
दरगहन में बाढ़ का कहर: जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने संभाली कमान, घर-घर जाकर लिया पीड़ितों का हाल
एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पछाड़कर भारत की झोली में डाला तीसरा गोल्ड
क्या आपको भी मिला है संडे को बैंक खुलने का मैसेज? जानिए हड़ताल और आपकी जेब का गणित
टीम इंडिया को बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे पर भी छाया सस्पेंस
एशियन गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां देखें मैच
महाराष्ट्र में 1 अक्टूबर से बदल जाएगा बस सफर, रियायती टिकट के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य
ChatGPT अब सिर्फ बोलेगा नहीं, आपके लिए काम भी करेगा: Voice फीचर में आया क्रांतिकारी अपडेट
महाराष्ट्र में सूखा संकट: 265 तालुकों में ड्रॉट घोषित, सरकार बोली- किसानों की दिवाली फीकी नहीं होने देंगे
लाहौर की पार्टी में गोरिल्ला का तहलका: डांस फ्लोर पर भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में थिरकते दिखे कलाकार