धमतरी: जिले के नगरी विकासखंड स्थित दरगहन गांव इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। गंगरेल जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का नया डीही मोहल्ला पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यहाँ के 100 से अधिक घरों में 4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
अधिकारी नहीं, जमीन पर उतरे जन-प्रतिनिधि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार सुबह वे स्वयं दरगहन पहुंचे और पांच घंटे से अधिक समय तक प्रभावितों के बीच रहे। सार्वा ने केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं किया, बल्कि वे हर घर तक पहुंचे। उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि कैसे लोगों का अनाज, कपड़े और बच्चों की किताबें पानी में बर्बाद हो गईं।
वृद्धा की दयनीय स्थिति देख दहल उठे लोग निरीक्षण के दौरान लखवे से पीड़ित 80 वर्षीय फग्नीबाई निषाद के घर में साढ़े तीन फीट पानी भरा मिला। परिवार उन्हें तेल के टीपों के सहारे ऊंचाई पर बिठाकर बचाने का प्रयास कर रहा था। ऐसी भयावह स्थिति देख सार्वा ने तुरंत प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को असुरक्षित न छोड़ा जाए।
तत्काल भोजन और पानी की व्यवस्था ग्रामीणों ने शिकायत की कि उन्हें समय रहते चेतावनी नहीं मिली, अन्यथा वे अपना सामान सुरक्षित कर सकते थे। गांव में पेयजल संकट गहरा गया था, जिस पर सार्वा ने तुरंत टैंकर मंगवाए और अगले 15 दिनों तक भोजन-पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन घरों में रहना अब सुरक्षित नहीं है, उन्हें तुरंत सरकारी भवनों में शिफ्ट किया जाए।
प्रशासन की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए जनपद पंचायत नगरी के सीईओ नारद मांझी और तहसीलदार ख्याति कंवर भी मौके पर डटे रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नाव की कमी के कारण आवागमन में भारी मुश्किल हो रही थी। सार्वा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस आपदा की घड़ी में सरकार और प्रशासन उनके साथ है। हर प्रभावित परिवार को नियमानुसार मुआवजा और पुनर्वास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है।
*पांच घंटे से अधिक समय तक प्रभावितों के बीच रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सार्वा ने सुरक्षित आश्रय और अन्य व्यवस्था के लिए दिए अधिकारियों को निर्देश। pic.twitter.com/9MGl0rqMmk
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) September 26, 2026
यूपी में कब राहत देगी बारिश? अगले 36 घंटे के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
अम्मा की करुणा से गूंजा केरल, अमित शाह के दौरे पर यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
चुनाव आयोग की अहम बैठक: विवादों के बीच CEC और आयुक्तों ने लिए कड़े फैसले
महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों में छात्राओं की अग्निपरीक्षा : छुट्टी से लौटने पर मांगा जा रहा प्रेग्नेंसी टेस्ट का सबूत
यूएन में पाकिस्तान की बोलती बंद करने वाली आयरन लेडी कौन हैं पेटल गहलोत?
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर घमासान: राहुल गांधी के निशाने पर चुनाव आयोग, JDU ने बनाई दूरी
एशियन गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से टकराएगी श्रेयस की सेना , जानें कब और कहां होगा मुकाबला
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, वोटर्स के लिए बदले 5 बड़े नियम
गिल अभी सीख रहे हैं, पर जुनून में कोई कमी नहीं : शुभमन की कप्तानी पर बोले विराट कोहली
IIT बॉम्बे: साहिल वाकोडे मौत मामले में गरमाया माहौल, छात्रों का कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की मांग