महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) ने बस यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब एसटी बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को रियायती टिकट का लाभ लेने के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।
किन्हें उठाना होगा नया कदम? यह नियम उन सभी यात्रियों पर लागू होगा जो एसटी बसों में अमृत वरिष्ठ नागरिक , वरिष्ठ नागरिक या महिला टिकट छूट योजना का लाभ उठा रहे हैं। बस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में रियायती टिकट केवल इसी डिजिटल कार्ड प्रणाली के माध्यम से ही जारी किए जाएंगे।
कैसे काम करेगा नया सिस्टम? 1 अक्टूबर से बस कंडक्टर की ईटीएम (ETM) मशीन केवल NCMC कार्ड या उसके रजिस्ट्रेशन से मिली QR कोड वाली रसीद को ही स्वीकार करेगी।
कार्ड रजिस्ट्रेशन और टॉप-अप की सुविधा एसटी महामंडल ने E-Bix टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को कार्ड वितरण और रजिस्ट्रेशन का जिम्मा सौंपा है। आप राज्य के सभी प्रमुख बस स्टेशनों और डिपो पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।
बायोमेट्रिक समस्या का भी समाधान जिन बुजुर्ग यात्रियों को फिंगरप्रिंट मैच न होने के कारण रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आ रही है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। ऐसे यात्री अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
एसटी निगम ने सभी पात्र यात्रियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना NCMC कार्ड बनवा लें। इस प्रणाली का उद्देश्य यात्रा को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।
ज्येष्ठ नागरिक आणि महिला प्रवाशांसाठी आता NCMC कार्ड अनिवार्य
— Maharashtra State Road Transport Corporation (@msrtcofficial) September 26, 2026
१ ऑक्टोबरपासून सवलतीचे तिकीट NCMC कार्डद्वारेच pic.twitter.com/Ih9vGMOEeU
झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार
एशियन गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से टकराएगी श्रेयस की सेना , जानें कब और कहां होगा मुकाबला
पाकिस्तान में खूनी तांडव: डेरा इस्माइल खान में पुलिस चौकी पर आत्मघाती फिदायीन हमले में 11 जवानों की मौत
लाहौर की पार्टियों में मचा गोरिल्ला का बवाल: डीजे की धुन पर जमकर लगाए ठुमके
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अजय देवगन, अमृता फडणवीस के साथ मिलकर की सफाई
वर्ल्ड कप 2027 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे विराट कोहली, कहा- ट्रॉफी के लिए जान लगा दूंगा
गर्ल्स हॉस्टल में चीखें, आधी रात का हंगामा और भूत की कहानी... पटियाला यूनिवर्सिटी में आखिर क्या हुआ?
वर्दी में भक्ति: विसर्जन के दौरान बप्पा के रंग में झूम उठी तेलंगाना पुलिस, वीडियो वायरल
ममता बनर्जी की रैली से पहले टीएमसी विधायक पर जोरदार हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े
दिल्ली में हलचल: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, 2027 चुनाव की बिसात बिछाने की तैयारी