पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक बेहद भीषण आतंकी हमला हुआ। डेरा इस्माइल खान जिले की अमान मेला पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए इस आत्मघाती धमाके में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।
बारूद से भरी गाड़ी बनी काल आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को सीधे सुरक्षा चौकी से टकरा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका धमाके से दहल गया। इस आत्मघाती हमले में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
धमाका इतना भीषण था कि अमान मेला चेक पोस्ट का मुख्य ढांचा पूरी तरह धराशायी हो गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमों ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है। टीटीपी ने अपने बयान में दावा किया कि उसने पहले चौकी को उड़ाया और उसके बाद बचाव के लिए आई सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर भी घात लगाकर हमला किया।
हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
लगातार बिगड़ते हालात खैबर पख्तूनख्वा में पिछले कुछ महीनों से हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। विशेष रूप से अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
पाकिस्तान सरकार बार-बार यह आरोप लगाती रही है कि आतंकी अफगान जमीन का इस्तेमाल अपनी साजिशों के लिए कर रहे हैं। इस ताजा हमले ने एक बार फिर सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अब हाई अलर्ट पर हैं।
Dera Ismail Khan: Reports indicate that a vehicle-borne suicide bomber targeted the Aman Mela Police Checkpoint in Darazinda, reportedly destroying the checkpoint.
— Sudarshan Intel (@sudarshanintel) September 26, 2026
The TTP has claimed responsibility, stating that its fighters subsequently ambushed a reinforcement convoy.… pic.twitter.com/HIdqc7uaWR
जमुई छेड़छाड़ कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी था एनकाउंटर
वोटर लिस्ट में धांधली पर मचा सियासी कोहराम: डिंपल यादव ने EC के खिलाफ खोला मोर्चा
IND vs WI 1st ODI: तिरुवनंतपुरम में रनों की बारिश या गेंदबाजों का कहर? जानिए क्या कहती है ग्रीनफील्ड स्टेडियम की पिच
चुनाव आयोग की अहम बैठक: विवादों के बीच CEC और आयुक्तों ने लिए कड़े फैसले
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अजय देवगन, अमृता फडणवीस के साथ मिलकर की सफाई
रांची: शराब की दुकान में घुसा बंदर, पव्वे का स्वाद चखकर पेटियों पर ही हुआ बेसुध; वीडियो वायरल
महाराष्ट्र के 265 तालुकाओं में सूखा घोषित: संकट में घिरे किसानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
बुराड़ी को मिला नया ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अब 90,000 वाहनों की फिटनेस जांच होगी आसान
IND vs WI: वनडे सीरीज का आगाज, रोहित-विराट की वापसी से फैंस उत्साहित; जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
संन्यास की अटकलें खारिज: 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हिटमैन रोहित शर्मा