एशियन गेम्स 2026 में भारत का स्वर्णिम सफर जारी है। महिला कबड्डी टीम ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ ही भारत के नाम इस टूर्नामेंट का तीसरा स्वर्ण पदक और कुल 27वां मेडल दर्ज हो गया है।
पहले हाफ में दिखी भारत की धाक फाइनल मैच की शुरुआत बेहद कांटेदार रही। खेल की शुरुआत में दोनों टीमें 7-7 के स्कोर पर बराबरी पर थीं। लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और ईरान पर आक्रामक दबाव बनाया। शानदार रेड और सटीक डिफेंस की बदौलत भारत ने ईरान को ऑल आउट कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने 22-16 की मजबूत बढ़त बना ली थी।
ईरान की वापसी और भारत का संयम दूसरे हाफ में ईरान ने जोरदार वापसी की और भारतीय टीम को भी ऑल आउट का सामना करना पड़ा। एक समय स्कोर 27-26 हो गया और भारत की बढ़त केवल एक अंक की रह गई। हालांकि, दबाव के क्षणों में भारतीय टीम ने धैर्य नहीं खोया। टाइम-आउट के बाद बदली रणनीति ने कमाल दिखाया और आखिरी के पांच मिनट में भारत ने ईरान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
अजेय रही भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। ग्रुप स्टेज में भारत ने बांग्लादेश, ईरान और जापान को करारी शिकस्त दी। इसके बाद सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से रौंदकर फाइनल का टिकट कटाया। टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे चैंपियन बनकर भारतीय टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
इतिहास में चौथी बार गोल्ड एशियन गेम्स के इतिहास में महिला कबड्डी में यह भारत का चौथा गोल्ड मेडल है। 2018 के जकार्ता खेलों में सिल्वर मेडल के बाद, भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कबड्डी के खेल में भारत का वर्चस्व अटूट है।
पुरुष कबड्डी टीम की तरह ही महिला टीम ने भी एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण युग को बरकरार रखा है। इस जीत ने न केवल देश का मान बढ़ाया है, बल्कि पदक तालिका में भारत की स्थिति को भी बेहद मजबूत कर दिया है।
🚨🔥 GOLD MEDAL FOR INDIA! 🥇🇮🇳 🔥🚨
— Sports India (@SportsIndia3) September 26, 2026
🇮🇳 INDIA WOMEN’S KABADDI TEAM ARE ASIAN GAMES CHAMPIONS! 💥
India defeat Iran 37-34 in a thrilling final to defend their Asian Games gold medal! 🥇🏆
🔥 BACK-TO-BACK GOLD!
🇮🇳 What a fight. What a team. What a victory! pic.twitter.com/pjrwgGtrIK
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!
दीवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा झटका: बोनस में 50% से ज्यादा की कटौती, भड़के कर्मचारी संगठन
क्या शिखर धवन को पत्नी से ज्यादा रोहित शर्मा से है प्यार? वायरल वीडियो ने मचाई धूम
एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह का कमाल, पाकिस्तान को रौंदकर स्क्वैश के फाइनल में भारत की हुंकार
अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र में सूखा: क्या है ट्रिगर-1 , जिससे बदल जाएगी 265 तालुकों की तस्वीर?
SIR विवाद पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब हर बैठक का एजेंडा और ब्योरा होगा सार्वजनिक
एशियन गेम्स: 0-2 से पिछड़ने के बाद अनाहत सिंह का चमत्कार, फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
मनीष सिसोदिया के साथ फोटो पर विवाद: कौन हैं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई और क्यों भड़कीं कांग्रेस विधायक पर?
महाराष्ट्र में सूखा संकट: 265 तालुकों में ड्रॉट घोषित, सरकार बोली- किसानों की दिवाली फीकी नहीं होने देंगे