एशियन गेम्स: 0-2 से पिछड़ने के बाद अनाहत सिंह का चमत्कार, फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
News Image

भारत की युवा स्क्वाश सनसनी अनाहत सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय अनाहत ने महिला एकल के सेमीफाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी जापान की सतोमी वातानाबे को हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए एक और पदक पक्का हो गया है।

अविश्वसनीय वापसी यह जीत अनाहत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। मुकाबला अनाहत के लिए बेहद कठिन रहा। शुरुआती दो गेम 9-11 और 11-13 से गंवाने के बाद वह 0-2 से पिछड़ रही थीं। मैच हारने की कगार पर खड़ी अनाहत ने हालांकि हार नहीं मानी और शानदार जुझारूपन दिखाते हुए वापसी की।

चोट को दी मात मैच के दौरान एक कठिन पल तब आया जब गेंद तक पहुंचने की कोशिश में अनाहत का सिर जापानी खिलाड़ी के कंधे से टकरा गया। उन्हें चोट लगी और मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। चिकित्सा सहायता लेने के बाद अनाहत ने फिर से कोर्ट पर वापसी की और अगले तीन गेम 12-10, 11-6 और 11-3 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। उन्होंने इसी साल वातानाबे के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया है।

मिश्रित युगल में मिला कांस्य वहीं, दूसरी ओर स्क्वाश के मिश्रित युगल सेमीफाइनल में भारत को मिली-जुली सफलता मिली। जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी को हांगकांग की जोड़ी के खिलाफ 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

जोशना का छठा मेडल हार के बावजूद 40 वर्षीय जोशना चिनप्पा के लिए यह पदक बेहद खास है। एशियन गेम्स में यह उनका छठा मेडल है। इससे पहले वह अपने करियर में दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में फिलीपींस को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दिल्ली में योगी का मिशन यूपी 2027 : मोदी-शाह के साथ मैराथन बैठकों के मायने

Story 1

न मारो बाबू! : कुत्तों की रोटियां खाने पर बुजुर्ग महिला को डंडे से डराया, वीडियो देख भड़के लोग

Story 1

सफाई के दृश्यम : अजय देवगन ने झाड़ू थामकर जुहू बीच पर चलाया स्वच्छता अभियान

Story 1

एशियन गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से टकराएगी श्रेयस की सेना , जानें कब और कहां होगा मुकाबला

Story 1

क्या ईरान की मिसाइलों के खौफ से पीछे हटी अमेरिकी नौसेना? ओमान की खाड़ी से गायब हुए जंगी जहाज

Story 1

यूपी में कब राहत देगी बारिश? अगले 36 घंटे के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Story 1

7 विदेशियों की रिहाई ने जगाई पुरानी यादें: सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी कंधार हाईजैक की बहस?

Story 1

मंडला में मातम: गणेश पंडाल में सो रहे थे लोग, करंट की चपेट में आने से 4 की दर्दनाक मौत

Story 1

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर इंडिया गठबंधन का बड़ा प्रहार, 30 सितंबर को दिल्ली में बुलाई गई आपात बैठक

Story 1

चुनाव आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और इंडिया गठबंधन की अगली रणनीति