जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेर दिया है। स्क्वैश में भारत ने इतिहास रचते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अनुभवी खिलाड़ी अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
35 मिनट में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ अभय सिंह और मुहम्मद इरफान के बीच हुआ सेमीफाइनल मुकाबला महज 35 मिनट तक चला। एशियन चैंपियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट अभय ने शुरुआत से ही कोर्ट पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने सीधे गेमों में 3-0 (11-3, 12-10, 11-6) से जीत दर्ज की। यह जीत न केवल फाइनल का टिकट साबित हुई, बल्कि पाकिस्तान से बदला लेने के समान भी थी, क्योंकि इरफान ने क्वार्टर फाइनल में भारत के वीर चोटरानी को हराया था।
गोल्ड से अब सिर्फ एक कदम दूर इस जीत के साथ ही अभय सिंह ने एशियन गेम्स में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर लिया है। अब वे इतिहास रचने के बेहद करीब हैं। यदि वे फाइनल मुकाबला जीतते हैं, तो वह एशियन गेम्स के स्क्वैश मेंस सिंगल्स में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फाइनल मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा।
अनाहत सिंह का जादुई कमबैक पुरुष वर्ग के साथ महिला वर्ग में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। अनाहत सिंह ने स्क्वैश विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की सतोमी वातानाबे को 3-2 के रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शुरुआत में 0-2 से पिछड़ने के बाद अनाहत ने शानदार वापसी की और अगले तीन गेम जीतकर इतिहास रच दिया। वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी बनी हैं।
भारत के लिए यादगार एशियन गेम्स एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वैश टीम का प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। मिक्स्ड डबल्स में जोशना और वेलवन की जोड़ी ने पहले ही ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अब पूरा देश अभय और अनाहत की ओर देख रहा है, जिनसे अब गोल्ड मेडल की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भारतीय स्क्वैश के लिए यह संस्करण अब तक का सबसे यादगार टूर्नामेंट साबित हो रहा है।
ABHAY SINGH BEATS IRFAN 🇵🇰 3-0 🔥
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 26, 2026
- Storms into the Men’s Singles Squash Finals at the Asian Games 2026! 🥹 pic.twitter.com/MqVGhCWdmT
शराब की दुकान में बंदरिया मैडम की ग्रैंड एंट्री: दांतों से बोतल खोली और गटक लिया जाम!
दिल्ली में मंथन: यूपी चुनाव से पहले पीएम मोदी और सीएम योगी की अहम बैठक, नई रणनीति पर चर्चा
झाड़-फूंक की आड़ में दरिंदगी: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में जल प्रलय: 72 घंटे की बारिश से डूबे शहर, नदियां खतरे के निशान के पार
दिल्ली में हलचल: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, 2027 चुनाव की बिसात बिछाने की तैयारी
आईआईटी बॉम्बे छात्र मौत मामला: निष्पक्ष जांच के लिए छात्रों का कैंडल मार्च, प्रशासन पर बढ़ता दबाव
मनीष सिसोदिया के साथ फोटो पर विवाद: कौन हैं AAP नेत्री गायत्री बिश्नोई और क्यों भड़कीं कांग्रेस विधायक पर?
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, वोटर्स के लिए बदले 5 बड़े नियम
कबड्डी में भारत की बादशाहत: एक ही दिन में ईरान को दो बार चटाई धूल, झोली में आए दो गोल्ड
टोल पर हवाबाजी पड़ी भारी: बैरियर तोड़ने के चक्कर में चकनाचूर हुआ कार का कांच