पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) शनिवार देर रात एक बड़े हंगामे का केंद्र बन गई। सोशल मीडिया पर एक छात्रा के साथ कथित गैंगरेप और आत्महत्या की खबरों ने ऐसा तूल पकड़ा कि हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
तनाव की शुरुआत शनिवार देर रात करीब 2,000 छात्रों के गर्ल्स हॉस्टल के पास जुटने से हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मैसेजिंग में दावा किया गया कि कैंपस में एक छात्रा के साथ बलात्कार हुआ है या उसने आत्महत्या कर ली है। इन दावों ने छात्रों के गुस्से को भड़का दिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में छात्र विरोध प्रदर्शन करने लगे।
गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में भारी तोड़फोड़ की। खिड़कियों के शीशे तोड़े गए और यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी कैंपस के बाहर निकल आए और जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल दावे पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले कैंपस के एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के पास एक छात्रा ने आत्महत्या जरूर की थी, लेकिन उस घटना का किसी रेप या अन्य अपराध से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने साफ किया कि इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
LPU प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम को संस्थान की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने आधिकारिक बयान जारी कर इन खबरों को मनगढ़ंत करार दिया है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें।
फिलहाल यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से जाम हटवा दिया है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है। प्रशासन अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आखिर सबसे पहले सोशल मीडिया पर ये अफवाह किसने फैलाई।
*🚨 BREAKING: LPU ERUPTS AFTER SHOCKING RAPE ALLEGATION
— News Matrix (@NewsMatrixIND) September 27, 2026
A female student at Lovely Professional University, Jalandhar is allegedly reported to have been raped in Girls Hostel 3 by a electrician worker.
Students claim she was sent home after reporting the incident and was later… pic.twitter.com/XHRi8rYJhA
झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बनता : चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का विपक्ष पर तीखा हमला
मथुरा: सपा नेता की गंदी हरकत , महिला बैंककर्मी को IAS बनाने का झांसा देकर फंसाया, गिरफ्तार
ऐतिहासिक जीत: बावुमा-मिलर के शतकों से दहला ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर किया कब्जा
इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार? चिराग के शर्म वाले बयान पर भड़कीं रोहिणी आचार्य
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ा युद्ध : मामूली कहासुनी में चले लात-घूंसे, बागपत की यादें ताजा हुईं
मां का खौफनाक सच देख लिया था बेटे ने, राज खुला तो मिली लाश!
बिहार: अपनों ने ही उठाए सवाल, BJP सांसद बोले- चरमरा गई है पुलिसिंग, बदलें DGP-मुख्य सचिव
अब नवजात बच्चों का स्वागत सोने की अंगूठी से: मुख्यमंत्री विजय की नई सौगात
रिफंड चाहिए! : आयुष्मान खुराना की फिल्म पर समय रैना का तीखा तंज, वीडियो हुआ वायरल
हापुड़ में बागपत वॉर का पार्ट-2: समोसे की दुकान पर चले लाठी-डंडे और करछी, सड़क बनी अखाड़ा