कॉमेडियन समय रैना का रियलिटी शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना मेहमान बनकर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर का प्रमोशन किया।
समय का रोस्ट हुआ वायरल शो के दौरान समय रैना और आयुष्मान खुराना के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना ने आयुष्मान की पिछली फिल्म पति-पत्नी और वो दो के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और कहानी का मजाक उड़ाया।
टिकट के पैसों पर मांगा रिफंड मजाक करते हुए समय रैना ने कहा, मैंने आपकी फिल्म पति-पत्नी और वो दो देखी थी। मेरे साथ जो दो लोग फिल्म देखने गए थे, वे अब मुझसे रिफंड मांग रहे हैं। समय के इस तंज को सुनकर आयुष्मान खुराना अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाने लगे।
एपिसोड में और कौन था शामिल? इस एपिसोड में आयुष्मान खुराना के अलावा सुहानी शाह, रजत सूद और आदित्य कुलश्रेष्ठ (कुल्लू) भी नजर आए। शो के बोनस सेगमेंट में समय और आयुष्मान के बीच हुई यह मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है और यह क्लिप इंटरनेट पर छाई हुई है।
उड़ता तीर पर टिकी निगाहें आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में जुटे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
*Ayushmann Khurrana immediately regretting coming on Samay Raina - India’s Got Latent Season 2 😂😭 #Ayushmaankhurana has Two movie releasing in span of two months - #UdtaTeer and #PremMolLiya.
— deepak yadav (@yadavd4631) September 27, 2026
pic.twitter.com/bPhLZPBAoN
एशियन गेम्स 2026: बिना एक गेंद खेले सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, किस्मत ने दिया साथ
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
आसमान से जमीन तक गिरा पानी का बवंडर! समस्तीपुर में दिखा डराने वाला नजारा
नौकरी छोड़ो, ई-रिक्शा चलाओ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सलाह पर क्यों मचा बवाल?
क्या कुर्सी छोड़ेंगे चिराग पासवान? अपने ही बयानों में घिरे केंद्रीय मंत्री
बैंक हड़ताल टली: इस हफ्ते ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, जानिए कब खुलेंगे आपके बैंक
जमशेदपुर में पुलिस की लाठी पर सियासी बवाल: बाबूलाल मरांडी बोले- जनता को सुरक्षा चाहिए, लाठी नहीं
चुनाव आयोग का काम नागरिकता तय करना नहीं , सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज के बयान पर मचा सियासी बवाल
उज्जैन की शाही मस्जिद पर बवाल: पथराव के बाद आंसू गैस के गोले, भारी पुलिस बल तैनात
भोजपुर का सोनू अब नहीं रहा: पिता को खोया, चाचा पर हमला झेला, और अब मां का इकलौता सहारा भी छिन गया