केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इन दिनों मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर उनके हालिया बयानों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। अब उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।
सरकार पर ही सवाल रविवार (27 सितंबर, 2026) को चिराग पासवान ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि वे ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। इस बयान के बाद विपक्ष ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।
रोहिणी आचार्य का तंज राष्ट्रीय जनता दल की नेता रोहिणी आचार्य ने चिराग पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूछा कि अगर चिराग को शर्मिंदगी महसूस हो रही है, तो वे इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं?
रोहिणी ने चिराग के इस बयान को मगरमच्छ के आंसू और पुराना ड्रामा करार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शर्म का बोझ उठाकर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान से सीखे।
इस्तीफा दें सम्राट चौधरी चिराग के बयान का असर अब अन्य राजनीतिक दलों पर भी दिख रहा है। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया पर चिराग के बयान को आधार बनाते हुए कहा कि जब स्थिति इतनी खराब है, तो सम्राट चौधरी किस नैतिक अधिकार से कुर्सी पर बैठे हैं? उन्होंने तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
क्या है सियासी मायने? बिहार की सियासत में चिराग का यह बयान काफी गंभीर माना जा रहा है। एक तरफ वे केंद्र में मंत्री हैं, तो दूसरी तरफ राज्य की कानून-व्यवस्था पर अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या चिराग पासवान सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहेंगे या गठबंधन धर्म निभाते हुए इस बार कोई कड़ा रुख अपनाएंगे।
इस्तीफ़ा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी ?
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 27, 2026
शर्म का बोझ उठा कर भी सत्ता का हिस्सा बने रहना कोई चिराग पासवान जी से सीखे , बहन - बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से असुरक्षित हो चुके बिहार की वजह से जब सरकार का हिस्सा होने में उन्हें शर्मिंदगी … pic.twitter.com/kZrIRBYnaj
ब्रेड पकौड़े की चटनी बनी महायुद्ध की वजह, हापुड़ में जमकर चले लात-घूसे और करछी
LPU विवाद: सफाई देने वाली छात्राओं ने खोला राज, कहा- यूनिवर्सिटी ने जबरन स्क्रिप्ट पढ़वाई
दादा, आपके अधूरे सपने पूरे करना ही मेरा संकल्प : अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुनेत्रा पवार
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कालिख: कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नड्डा ने दी कड़ी चेतावनी
हिमाचल: नई कार का मुंह मीठा मांगने वाले ASI पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर हुए लाइन हाजिर
महाराष्ट्र मतदाता सूची में हेरफेर का बड़ा आरोप: 3 करोड़ नाम कटने की आशंका, जीवित लोगों को बताया गया मृत
ओडिशा में कुमकी हाथियों का विशेष प्रशिक्षण, मानव-हाथी संघर्ष थामने की अनूठी मुहिम
मैदान पर भिड़ीं दक्षिण अफ्रीकी दिग्गजों की जोड़ी, लाइव मैच में टेम्बा बवुमा और क्विंटन डी कॉक के बीच तीखी बहस
रिफंड चाहिए! : आयुष्मान खुराना की फिल्म पर समय रैना का तीखा तंज, वीडियो हुआ वायरल
हापुड़ में ब्रेड पकौड़ा युद्ध : मामूली कहासुनी में चले लात-घूंसे, बागपत की यादें ताजा हुईं