दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के दौरान एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। जोहानसबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा और अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
DRS को लेकर बढ़ा विवाद यह मामला ऑस्ट्रेलिया की पारी के 49वें ओवर के दौरान सामने आया। ओवर की चौथी गेंद पर जेवियर बार्टलेट के खिलाफ LBW की अपील हुई, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। बवुमा ने डीआरएस (DRS) लेने का फैसला किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह स्टंप्स के पीछे खड़े क्विंटन डी कॉक पर चिल्लाते हुए दिखाई दिए। डी कॉक ने भी जवाबी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
साथी खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए डेविड मिलर और मार्को यानसेन को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। शांत स्वभाव के खिलाड़ियों में गिने जाने वाले बवुमा और डी कॉक का यह रूप देखकर प्रशंसक भी हैरान रह गए। विवाद के बाद डी कॉक अपनी जगह पर वापस लौट गए, लेकिन इस घटना ने टीम के भीतर की केमिस्ट्री पर सवाल खड़ी कर दी है।
मैच में दिखा बल्लेबाजों का जलवा विवाद के बावजूद, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच शानदार रहा। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 365 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। डेविड मिलर ने 93 गेंदों में नाबाद 142 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं कप्तान टेम्बा बवुमा ने भी 103 रनों का महत्वपूर्ण शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक एडवर्ड्स ने 5 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया को मिली 32 रनों से हार लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवर में 333 रनों पर सिमट गई। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने 84-84 रनों की पारी खेली, जबकि जेवियर बार्टलेट ने अंत में 50 रनों का योगदान दिया। हालांकि, वे टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
The exchange between Temba Bavuma and de Kock. He has to respect Bavuma as a captain. pic.twitter.com/zo8KBKNiNA
— Ngqanga Nentsiba Zayo (@Intengu_drongo) September 27, 2026
एशियन गेम्स: भारतीय तीरंदाजों की कड़ी टक्कर, गणेश मणि रत्नम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
UN में फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान: महिला पत्रकार के तीखे सवाल पर रक्षा मंत्री ने किया गला रेतने का इशारा
TMC नाम और चुनाव चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दी 4 महीने की डेडलाइन
युद्ध या कूटनीति : ईरान ने अमेरिका को दी दो-टूक, कहा- गेंद अब ट्रंप के पाले में
फरीदाबाद: 200 फीट गहरे बोरवेल में गई 3 साल की मासूम की जान, 10 घंटे चला रेस्क्यू बेअसर
विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में विराट धमाका, 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा पार कर रचा इतिहास
चुनाव आयोग बनाम कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे ने CEC के इस्तीफे की मांग की, मैच-फिक्सिंग का आरोप
एशियन गेम्स 2026: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और किसके खिलाफ होगा महामुकाबला
फरीदाबाद: 10 घंटे की जंग में जीती जिंदगी, बोरवेल से सुरक्षित निकाली गई 3 साल की मासूम
बैंक हड़ताल टली, पर संकट बरकरार: 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन विरोध की चेतावनी