कोयंबटूर: तमिलनाडु के कोयंबटूर में बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। गुटखा तस्करों को पकड़ने की जिद में एक पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर चलती कार की छत पर 40 किलोमीटर तक लटका रहा। इस साहसी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? घटना कोयंबटूर के कोविलपालयम की है। पुलिस की एक टीम नियमित जांच कर रही थी, तभी उन्होंने एक संदिग्ध कार को रोका। कार के पिछले हिस्से में बोरी में भरा सामान देखकर जब सब-इंस्पेक्टर ने पूछताछ की, तो गाड़ी में सवार तीनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे दिया और कार के दरवाजे लॉक कर भागने की कोशिश की।
छत पर कूदा जांबाज सिपाही जैसे ही तस्करों ने गाड़ी को तेज रफ्तार में दौड़ाया, वहां तैनात हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाई। वे दौड़ती हुई कार पर झपटे और कूदकर उसकी छत को कसकर पकड़ लिया। तस्कर उन्हें गिराने के लिए गाड़ी को लहराते रहे, लेकिन वेलमुरुगन टस से मस नहीं हुए।
टोल प्लाजा से होते हुए 40 किमी का सफर तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोच्चि-सेलम नेशनल हाईवे का सहारा लिया। कार तेजी से व्यस्त रास्तों से गुजरी और एक टोल प्लाजा पर भी रुकी, जहां तस्करों ने फास्टैग के जरिए भुगतान किया और फिर तेजी से गाड़ी भगा दी। इस दौरान राहगीरों ने छत पर लटके सिपाही का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
ऐसे हुआ तस्करों का द एंड पीछा किए जाने की सूचना मिलते ही तिरुप्पुर जिले की पुलिस और एम्बुलेंस कर्मी भी हरकत में आ गए। करीब 40 किलोमीटर के लंबे पीछा करने के बाद पुलिस की घेराबंदी और एम्बुलेंस की मदद से कार को अविनाशी के पास रोक लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
राजस्थान से कनेक्शन का खुलासा पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। वे बेंगलुरु से कोयंबटूर तक प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पादों की डिलीवरी करने जा रहे थे। गाड़ी से लगभग 300 किलोग्राम गुटखा बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन की इस जांबाजी की हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें असली हीरो बता रहे हैं। उनके साथ-साथ उन एम्बुलेंस कर्मियों और वॉलंटियर्स की भी सराहना की जा रही है जिन्होंने तस्करों को रोकने में पुलिस की मदद की।
Constable Velmurugan of #KovilpalayamPS in #CBE clung to the roof of a car carrying gutkha smugglers after his hand got caught as they fled while checking. He rode for about 30 km along the Kochi-Salem NH before police stopped the chase near Avinashi. @xpresstn @mannar_mannan pic.twitter.com/smaBCxna1x
— 𝐑𝐚.𝐊𝐢𝐫𝐮𝐛𝐚𝐤𝐚𝐫𝐚𝐧 (@kirubakaranR1) September 27, 2026
उत्तराखंड में आफत की बारिश: सिरोबगड़ में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे ठप, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे
जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो EVM पर सवाल : राहुल गांधी पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
दक्षिण अफ्रीका में ब्लड बाथ : कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बड़े गोलीकांड, 27 की मौत
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा और जलभराव का संकट: क्या लापरवाही बनी वजह?
एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का गोल्डन डबल , स्क्वैश में भी चमके सितारे
नेपाल में जलप्रलय: चितवन और म्याग्दी में बाढ़ का तांडव, अब तक 1453 मौतें
गोरखपुर: जलभराव पर रवि किशन और पार्षद में तीखी नोकझोंक, फोन पर सपा-बसपा को लेकर हुआ आमना-सामना
जालंधर: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में छात्रों का तांडव, रेप और सुसाइड की अफवाह से सुलगा कैंपस
क्या वोटिंग लिस्ट से नाम गायब होने वाले 13 करोड़ लोग घुसपैठिए हैं? प्रकाश राज का CEC को 48 घंटे का अल्टीमेटम
दिल्ली की रफ्तार हुई तेज: बुराड़ी में शुरू हुआ हाई-टेक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, हर साल 1 लाख गाड़ियां होंगी चेक