नागपुर: ऑरेंज सिटी गारमेंट क्लस्टर (OCGC) ने अपने सफर के 10 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आयोजित समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने क्लस्टर को एक नई दिशा देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि विदर्भ के कपास से बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।
अपनी पहचान और ब्रांडिंग पर फोकस नितिन गडकरी ने जोर देकर कहा कि 10 वर्षों के अनुभव और दक्षता के दम पर ओसीजीसी को अब वैश्विक बाजार में उतरने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पाद की गुणवत्ता, विश्वसनीयता, निरंतरता और नवाचार ही वे स्तंभ हैं, जिनके जरिए ओसीजीसी विश्व बाजार में अपना खुद का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड स्थापित कर सकता है।
वस्त्रोद्योग मंत्री का आह्वान कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद केंद्रीय वस्त्रोद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने भी क्लस्टर को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों को वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन करना चाहिए। वैश्विक कपड़ा बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए निर्यात योग्य गुणवत्ता और आधुनिक ब्रांडिंग आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
कपास के प्रसंस्करण से बढ़ेगी आय गडकरी ने विदर्भ की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां भारी मात्रा में कपास का उत्पादन होता है, लेकिन कच्चा माल बाहर भेज दिया जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि स्थानीय स्तर पर ही कपास का प्रसंस्करण (Processing) किया जाए, तो किसानों की आय में सीधा इजाफा होगा। साथ ही, गारमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
6,800 महिलाओं को मिला सहारा ओसीजीसी की सबसे बड़ी उपलब्धि महिला सशक्तिकरण रही है। गडकरी ने बताया कि इस संस्था ने अब तक 6,800 से अधिक महिलाओं को, विशेषकर समाज के वंचित वर्गों से आने वाली महिलाओं को प्रशिक्षण देकर न केवल आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक रोजगार भी उपलब्ध कराया है। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक योगदान की जमकर सराहना की।
समारोह में विपुल पंचमतिया, नीरज सेठी, चंदीर खेमचंदानी और सुबोध झुनझुनवाला समेत उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*Nagpur
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) September 26, 2026
Attended the 10th anniversary celebration of the Orange City Garment Cluster (OCGC) at the Common Facility Centre, Uppalwadi, Nagpur, along with Union Minister Shri @girirajsinghbjp Ji.
Over the past decade, OCGC has trained and enabled employment opportunities for… pic.twitter.com/m4ZWfj3Irr
LPU बवाल: रेप की अफवाह या सच? SSP ने खोले प्रदर्शन के पीछे के राज
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा और जलभराव का संकट: क्या लापरवाही बनी वजह?
रौद्र रूप में मिनी नियाग्रा : भारी बारिश से उफान पर चित्रकोट वाटरफॉल, देखें अद्भुत नजारा
बैकडोर NRC है SIR : ओवैसी ने केंद्र पर साधा निशाना, दी ये बड़ी चेतावनी
अपनी हरकतें सुधारें : UNGA में जयशंकर ने पाकिस्तान को बिना नाम लिए दिखाया आईना
UN में भारत की मजबूत दावेदारी: रूस ने किया खुलकर समर्थन, चीन की बढ़ी चुनौती
फैमिली कोर्ट बना जंग का मैदान: सुनवाई के बाद पति-पत्नी में जमकर चले लात-घूंसे
सवारी को सड़क पर छोड़ रफूचक्कर हुआ रैपिडो ड्राइवर, हेलमेट दे खुद निकल पड़ा सफर पर!
मुख्य चुनाव आयुक्त को गर्दन काटने की धमकी: वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, नोएडा पुलिस जांच में जुटी
महाराष्ट्र चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : केरल में SIR सही, तो बाहर गलत क्यों?