उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित फैमिली कोर्ट परिसर उस समय अखाड़ा बन गया, जब एक मेंटेनेंस केस की सुनवाई के बाद पति और पत्नी आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुनवाई के बाद बढ़ा विवाद यह घटना 24 सितंबर की है। प्रिया त्रिपाठी और उनके पति मनीष कुमार मिश्रा अपने पारिवारिक विवाद के मामले में कोर्ट पहुंचे थे। सुनवाई खत्म होने के बाद जैसे ही दोनों कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे, वहां किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप प्रिया त्रिपाठी का आरोप है कि उनके पति मनीष और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। प्रिया ने दावा किया कि पति ने उनके बाल खींचे और गला तक दबाने की कोशिश की। जब प्रिया की बहन प्रियंका और पिता लक्ष्मीकांत उन्हें बचाने आगे आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
वायरल वीडियो में दिखी हिंसा घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते और धक्का-मुक्की करते साफ देखे जा सकते हैं। इस दौरान कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। शोर-शराबा सुनकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया।
पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पीड़िता प्रिया ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। एसएचओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पृष्ठभूमि? सूत्रों के अनुसार, प्रिया और मनीष के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही अनबन चल रही थी, जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके।
*Brahmin genes 💪💪
— Simpu Singh (@Simpu_SinghIND) September 26, 2026
A woman named Priya Tripathi was being beaten by her husband Manish Kumar Mishra inside a court premises of Maharajganj, Uttar Pradesh. She has come to court for a hearing regarding a maintanence case ( case no - 641/2025). pic.twitter.com/28fGW8KnY0
लखनऊ में दरिंदगी: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शराब पीने बैठे रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप और हत्या
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर उतरे अमृता फडणवीस और अजय देवगन, सफाई अभियान से दिया पर्यावरण का संदेश
त्रेता युग में चश्मा ? रामायण फिल्म के मेकर्स की बड़ी चूक पर मचा बवाल
यूपी में बारिश का तांडव: 42 लोगों की मौत, योगी सरकार ने 24 घंटे सक्रिय किया कंट्रोल रूम
घर की दहलीज पर बैठा जंगल का राजा , देखते ही कांप उठे लोग
चुनाव आयोग में घमासान के बीच मतदाताओं को बड़ी राहत: अब घर बैठे सुलझेंगे चुनावी लिस्ट से जुड़े पेच
दिल्ली में मिशन यूपी पर मंथन: पीएम मोदी और सीएम योगी की सवा घंटे चली बैठक के क्या हैं मायने?
इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात: इमरान खान की पार्टी का मार्च टला, पर सरकार की सख्ती जारी
गंगा एक्सप्रेसवे पर खौफनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पोल से टकराई BJP विधायक की फॉर्च्यूनर, LIVE वीडियो आया सामने
एशियन गेम्स 2026: जोशना-वेलावन ने नाम किया ब्रॉन्ज, गोल्ड की दहलीज पर अनाहत और अभय