नई दिल्ली: जहां दिल्ली-NCR के लोग अभी भी उमस भरी गर्मी और बारिश के इंतजार में बेहाल हैं, वहीं देश के बाकी हिस्सों में जाते हुए मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर से पूर्वोत्तर तक करीब आधे हिंदुस्तान में मूसलाधार बारिश, बर्फीले तूफान और लैंडस्लाइड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस तबाही की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन है। यह सिस्टम पिछले 24 घंटों से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोई सामान्य मानसून की बारिश नहीं, बल्कि अचानक बदले मौसम का खतरनाक स्वरूप है।
सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भारी बारिश ने पहाड़ों को हिला दिया है। रिम्बी गांव में हुए बड़े भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में 30 से अधिक मकान आ गए, जिसके बाद 35 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा। वहीं, दार्जिलिंग में एक अस्पताल की छत लैंडस्लाइड की चपेट में आने से 6 लोग मलबे में दब गए।
एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुगल रोड पर सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। ऊंची चोटियां अब बर्फ की सफेद चादर से ढंकने लगी हैं, जिससे पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है।
बंगाल की खाड़ी में बने इस डीप डिप्रेशन का असर नेपाल तक देखा जा रहा है। काठमांडू में बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे काठमांडू को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले मुख्य हाईवे बंद हो गए हैं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
Desh Ki Pathshala : लैंडस्लाइड.. बादलफाड़ बारिश.. कहीं बर्फबारी शुरू.. जाते मॉनसून ने पलटकर कोहराम क्यों मचा दिया? | Sushant Sinha#DeshKiPathshala #News18IndiaDeshKiPathshala | @SushantBSinha pic.twitter.com/j47e2ns0kB
— News18 India (@News18India) September 25, 2026
UPI पर लगने वाला चार्ज सरकारी खजाना नहीं, डिजिटल बुनियादी ढांचे का हिस्सा: वित्त मंत्री
बिग बॉस 20: कैप्टेंसी टास्क में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुई हाथापाई, वीडियो वायरल!
UN में नेतन्याहू का फ्रंटल अटैक : तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़के इजराइली पीएम?
बिग बॉस 20: काजी ने फाड़ी शर्ट, मनोज तिवारी के दर्द से छलकीं रीति की आंखें
आतंकी देश मुझसे सवाल पूछ रहा... : UN में जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिखाया आईना
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का महाकुंभ: वैश्विक पटल पर चमकेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
पंजाब में मान के मुनाफे : घर-घर जाकर आप विधायकों ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड
Vivo V80 का धमाका: 7200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
यूपी में बनी ब्रह्मोस मिसाइलें: दुश्मन देशों की बढ़ी टेंशन, अमित शाह ने भरी हुंकार
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, जापान को रौंदकर सेमीफाइनल में पक्की की जगह