एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। पूल बी के रोमांचक मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 3-1 से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मैच की शानदार शुरुआत भारतीय टीम ने मैच के पहले हाफ से ही आक्रामक रुख अपना लिया था। पहले क्वार्टर में लालरेम्सियामी ने शानदार फील्ड गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के अंत में इशिका ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। जापान का डिफेंस भारतीय हमलों को रोकने में नाकाम रहा।
नवनीत का जादुई गोल तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। नवनीत कौर ने सर्कल के अंदर फुर्ती दिखाते हुए दाईं ओर मुड़कर जापानी गोलकीपर को छकाया और गेंद को गोलपोस्ट के कोने में भेज दिया। इस तीसरे गोल ने भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी।
जापान की नाकाम कोशिश चौथे क्वार्टर की शुरुआत में जापान की कोबायाकावा शिहो ने एक गोल कर वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, भारतीय डिफेंस ने अंत तक मजबूती बनाए रखी और जापान को और मौके नहीं दिए। अंत में भारत ने 3-1 से मुकाबला जीतकर अपने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया।
शूटिंग रेंज में भी भारत का दबदबा शुक्रवार का दिन हॉकी के अलावा शूटिंग में भी भारत के लिए यादगार रहा। सुरुचि इंदर सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जोड़ी ने 484.6 के स्कोर के साथ नया एशियन रिकॉर्ड भी कायम किया।
राइफल शूटिंग में मिला सिल्वर दिन के अन्य शूटिंग मुकाबलों में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम फाइनल में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीता। ऐची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता से देश का मान बढ़ाया।
The real test has been passed, and the Women in Blue are officially unstoppable!
— Anil Bansal (@dilseanilbansal) September 25, 2026
After dominating the early rounds, the Indian Women s Hockey team faced their toughest challenge yet and completely outclassed hosts Japan with a definitive 3-1 victory at the Asian Games 2026… pic.twitter.com/9koc7WEys5
ताइवान को हथियार देने वाला अमेरिका क्या मानेगा जिनपिंग की बात?
बुढ़ापे का सहारा बने नियोक्ता: ड्राइवर और मेड के भविष्य के लिए की अनोखी पहल
रामदेव और बृजभूषण की सीजफायर : चार साल पुराने विवाद का ऐसे हुआ सुखद अंत
2000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर बड़ा अपडेट: ग्राहकों की जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ!
होर्मुज से परमाणु तक: मिडिल ईस्ट में शांति के लिए ईरान का 7-दिवसीय फॉर्मूला
मेरा एनकाउंटर हो सकता है , सोनम वांगचुक का सनसनीखेज दावा; अमित शाह के इस्तीफे की मांग
सेवा का मतलब सिर्फ खर्च नहीं, जीवन में बदलाव लाना है: पीएम मोदी
MPSC पेपर लीक: क्राइम ब्रांच का शिकंजा, 4 और गिरफ्तारी के साथ कुल 11 आरोपी सलाखों के पीछे
UN में नेतन्याहू का फ्रंटल अटैक : तुर्की, ब्रिटेन और फ्रांस पर क्यों भड़के इजराइली पीएम?
टीम इंडिया के अगले मैचों का समय: कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?