ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का आगाज हो गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के रक्षा क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में बन रहे रक्षा उपकरण न केवल भारत को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि दुश्मनों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गए हैं।
दुश्मनों की नींद उड़ा रहे यूपी के हथियार गृह मंत्री ने गर्व के साथ बताया कि लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइलें पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा रही हैं। वहीं, अमेठी में निर्मित एके-203 असॉल्ट राइफलें नक्सलियों और आतंकवादियों के हौसले पस्त कर रही हैं। शाह ने कहा कि जो पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं, उन्हें भारत की यह तेज प्रगति हजम नहीं हो रही है।
डिफेंस कॉरिडोर से बदली तस्वीर अमित शाह ने बताया कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के सभी छह नोड्स—झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर—में भारी निवेश हुआ है। लखनऊ में स्थापित ब्रह्मोस टेस्टिंग फैसिलिटी ने देश की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को नई ताकत दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रक्षा उत्पादन में राज्य की भागीदारी यूपी के कायाकल्प का सबसे बड़ा प्रमाण है।
माफिया राज से आत्मनिर्भरता का सफर राज्य की कानून-व्यवस्था पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया राज और क्राइम इंडस्ट्री का बोलबाला था। उन्होंने कहा, आज दस साल बाद स्थिति बदल चुकी है। अवैध पिस्टल बनाने वाली फैक्ट्रियों की जगह अब देश को सुरक्षा देने वाले मिसाइल कारखानों ने ले ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में माफियाओं के सफाए से राज्य में निवेश का सुरक्षित माहौल बना है।
वैश्विक मंच पर भारत की धमक प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एफटीए (मुक्त व्यापार समझौतों) की बदौलत भारतीय उद्योगों की निर्यात क्षमता कई गुना बढ़ी है। भारत आज वैश्विक चुनौतियों के बावजूद एक प्रमुख विनिर्माण केंद्र बनकर उभरा है। बता दें कि यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 85 देशों के 2,400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।
#WATCH | Greater Noida: Addressing the UP International Trade Show 2026, Union Home Minister Amit Shah says, Those with a jaundiced view cannot bear to see India s progress. Under PM Modi s leadership, we have signed Free Trade Agreements (FTAs) with ma y countries... these… pic.twitter.com/U79di4ECSt
— ANI (@ANI) September 25, 2026
एशियन गेम्स 2026: नेपाल की धमाकेदार जीत, क्या क्वार्टर फाइनल में भारत से टकराएगा अफगानिस्तान?
क्रिकेट की पिच पर देर आए दुरुस्त आए : वनडे में डेब्यू करने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
आगरा में चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का बड़ा जाल ध्वस्त, 6 राज्यों तक फैला था नेटवर्क
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: जाल में फंसे और 4 आरोपी, अब तक 11 गिरफ्तारियां
महाराष्ट्र एसआईआर पर बॉम्बे हाईकोर्ट में हलचल: CEC के 14 आदेशों को दी गई चुनौती
नेपाल में कुदरत का कहर: बागमती नदी उफान पर, प्रमुख हाईवे बंद; 12 जिलों में हाई अलर्ट
चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी गई जंग: क्या राहुल गांधी ने CJP के हाथों से छीन ली आंदोलन की कमान?
सेवा का मतलब सिर्फ खर्च नहीं, जीवन में बदलाव लाना है: पीएम मोदी
खटीमा को मिली बड़ी सौगात: ₹7.23 करोड़ की गौशाला का लोकार्पण, ₹108 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास
आत्मनिर्भरता के 12 साल: मोबाइल से लेकर लोकोमोटिव तक, मेक इन इंडिया ने बदली दुनिया में भारत की तस्वीर