क्रिकेट के मैदान पर अक्सर युवा खिलाड़ियों का बोलबाला रहता है, लेकिन कुछ ऐसे जांबाज खिलाड़ी भी हुए हैं जिन्होंने अपनी उम्र को मात देकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने काफी देर से सही, लेकिन वनडे क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया।
वनडे डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नोलान क्लार्क के नाम है। उन्होंने 17 फरवरी 1996 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 47 साल 240 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे मैच खेला था। इतनी उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करना आज भी क्रिकेट जगत के लिए एक मिसाल है।
इस सूची में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर नॉर्मन गिफर्ड हैं। उन्होंने 44 साल 359 दिन की उम्र में 24 मार्च 1985 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। वे अपने 45वें जन्मदिन से केवल छह दिन दूर थे, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कदम रखा।
भारतीय मूल के राहुल शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 16 जुलाई 2004 को एशिया कप के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उस समय उनकी उम्र 43 साल 306 दिन थी। अपने जुनूनी खेल से उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा के लिए उम्र केवल एक संख्या है।
नामीबिया के जेएल लाउ ने 43 साल 236 दिन की उम्र में विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अपना पहला वनडे मैच खेला था। 10 फरवरी 2003 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में हुआ यह मुकाबला उनके करियर का सबसे यादगार पल रहा।
नीदरलैंड्स के फ्लेवियन एपोंसो इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। संयोग से, उन्होंने भी 17 फरवरी 1996 को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ वही मैच खेला था, जिसमें नोलान क्लार्क ने अपना रिकॉर्ड डेब्यू किया था।
क्रिकेट के ये खिलाड़ी साबित करते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों, तो उम्र की कोई भी सीमा खिलाड़ी को मैदान पर उतरने से नहीं रोक सकती।
Born when Bradman was still playing. Shared dressing room with Sobers. Started First-Class cricket before Lara, Sachin, or Pollock were born; yet played a World Cup alongside all of them. A Cricketing bridge who spanned eras. Revisiting Nolan Clarke story on his Birthday today👇 https://t.co/86THbep5Y5 pic.twitter.com/5rjCqTFgQX
— Abhishek AB (@ABsay_ek) June 22, 2025
खटीमा को मिली बड़ी सौगात: ₹7.23 करोड़ की गौशाला का लोकार्पण, ₹108 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास
एशियन गेम्स 2026: सुरुचि-कमलजीत का ऐतिहासिक धमाका, शूटिंग में भारत को मिला दूसरा गोल्ड
अखिलेश यादव का ऑफर : बीजेपी नेताओं से बोले- कम दाम में मेरा रथ ले जाओ
सिक्किम में कुदरत का कहर: रिंबी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे की चपेट में आए दर्जनों घर
वेस्ट सिक्किम में कुदरत का कहर: रिम्बी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे में दबे 30 से अधिक घर
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग: अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, BJP के हारे नेताओं को दी बड़ी सलाह
वायरल वीडियो: कुत्ते को बनाया राइड पार्टनर , रोलरब्लेड्स पर सड़क नापते बच्चे का स्वैग देख दंग रह गए लोग
मुख्य चुनाव आयुक्त पर पप्पू यादव का विवादित बयान: बिजली के खंभे पर लटकाकर दी जाए फांसी
चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी गई जंग: क्या राहुल गांधी ने CJP के हाथों से छीन ली आंदोलन की कमान?
रामदेव और बृजभूषण की सीजफायर : चार साल पुराने विवाद का ऐसे हुआ सुखद अंत