सिक्किम में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशीडिंग विधानसभा क्षेत्र के रिंबी गांव में गुरुवार रात हुए एक बड़े भूस्खलन ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहाड़ी से अचानक गिरे मलबे और चट्टानों ने निचले स्तर पर स्थित रिहायशी इलाकों को अपनी आगोश में ले लिया।
भूस्खलन के कारण 30 से अधिक घरों के प्रभावित होने की सूचना है। मलबे की चपेट में आने से पावर विभाग के सरकारी क्वार्टर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन ने पहले ही रिंबी जैसे संवेदनशील इलाकों में कुछ परिवारों के लिए राहत शिविरों की व्यवस्था की थी, जो अब लोगों के लिए सहारा बने हैं।
बारिश का असर केवल रिंबी तक सीमित नहीं है। राजधानी गंगटोक के कई इलाके भी भूस्खलन और मडफ्लो की चपेट में हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अनुसार, बोजोघारी, लिंगडिंग, हाई कोर्ट रोड, VIP कॉलोनी और सिचे सहित दर्जनों इलाकों में सड़कों पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। सिचे के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और एनचे स्कूल के पास के बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
लगातार हो रही बारिश ने जमीन को अस्थिर कर दिया है, जिससे आगे भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करें। अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को विशेष रूप से रात के समय सतर्क रहने और जमीन में किसी भी प्रकार की दरार या ढलान खिसकने जैसे संकेतों को देखते ही प्रशासन को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभावित इलाकों में मलबा हटाने और सड़क संपर्क को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। संवेदनशील स्लाइड जोन में पानी के रिसाव को रोकने के लिए एहतियातन तिरपाल लगाए गए हैं। संबंधित विभागों को नुकसान का विस्तृत आकलन करने और जल्द से जल्द जनसुविधाएं बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए सिक्किम में हाई अलर्ट बरकरार है।
#WATCH | Sikkim | A major landslide in the Rimbi area has left more than 30 houses affected. The incident was triggered by heavy mudslides and debris coming down from the upper slopes, sending large quantities of mud, rocks and other debris towards the lower areas
— ANI (@ANI) September 25, 2026
(Video source:… pic.twitter.com/5rhBlSoiTB
क्या है फॉर्म 47 ? UN में भारत ने कैसे खोली पाकिस्तान की पोल
लखनऊ में दरिंदगी: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शराब पीने बैठे रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप और हत्या
क्या आपको भी मिला है संडे को बैंक खुलने का मैसेज? जानिए हड़ताल और आपकी जेब का गणित
विसर्जन के बाद जुहू बीच का कायाकल्प: अमृता फडणवीस और दिग्गजों ने उठाई सफाई की कमान
इस्लामाबाद में लॉकडाउन जैसे हालात: इमरान खान की पार्टी का मार्च टला, पर सरकार की सख्ती जारी
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का वृद्धाश्रम का वीडियो वायरल, छलका दर्द या मिली नई शरण?
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!
भरोसे का कत्ल: चौराहे पर लिफ्ट देने के बहाने दरिंदों ने की हैवानियत
UN में नेतन्याहू का हाई-वोल्टेज भाषण: विरोधियों को कहा कायर , ईरान के लिए छोड़ा स्टारलिंक डिवाइस
दिल्ली में योगी का मिशन यूपी 2027 : मोदी-शाह के साथ मैराथन बैठकों के मायने