मेक इन इंडिया ने शुक्रवार को अपने सफल सफर के 12 साल पूरे कर लिए हैं। 25 सितंबर, 2014 को शुरू हुई यह पहल आज भारत को मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और इनोवेशन का ग्लोबल हब बनाने के अपने संकल्प को मजबूती से पूरा कर रही है।
पिछले 12 वर्षों में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ने सबसे बड़ी छलांग लगाई है। 2014-15 में जो इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 1.9 लाख करोड़ रुपये था, वह अब सात गुना बढ़कर 13.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग की तस्वीर तो और भी हैरान करने वाली है। यह 32 गुना बढ़कर 6.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आज भारत वॉल्यूम के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है।
देश की बुनियादी विनिर्माण क्षमताओं में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। कच्चे स्टील का उत्पादन 81.7 मिलियन टन से बढ़कर 170 मिलियन टन हो गया है।
वहीं, ऑटोमोबाइल सेक्टर की बात करें तो कुल वाहनों का उत्पादन 33 प्रतिशत बढ़कर 31.03 मिलियन यूनिट्स पहुंच गया है। इसमें यात्री और वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन 65 प्रतिशत और तिपहिया वाहनों का उत्पादन 71 प्रतिशत बढ़ा है।
भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया में तीसरे स्थान पर है। 2025-26 में इसका सालाना टर्नओवर 5 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। साथ ही, मेडिकल डिवाइस के घरेलू उत्पादन में भी 48.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
भारतीय रेलवे के बेड़े में भी मेक इन इंडिया की झलक साफ है। 2014 से 2024 के बीच रेलवे ने 54,809 कोच बनाए। सालाना उत्पादन की औसत क्षमता 3,300 से बढ़कर 5,481 कोच प्रति वर्ष हो गई है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस उपलब्धि पर कहा कि भारत अब केवल अपनी जरूरतों के लिए विनिर्माण नहीं कर रहा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए उत्पाद तैयार कर रहा है।
गोयल ने कहा, 2014 के दौर को याद करें तो भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को लेकर शंकाओं में था, लेकिन आज हम दुनिया को दिखा रहे हैं कि जब कोई देश अपनी क्षमता पर विश्वास करता है, तो वह क्या हासिल कर सकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) में 10.88 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर देश की तेजी से बढ़ती औद्योगिक शक्ति का प्रमाण है।
Today marks the 12th anniversary of a vision rooted in the simple belief that India can manufacture for the world . 🇮🇳
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 25, 2026
Looking back on 2014, one may recall debates about India s manufacturing potential. At a time when many products used in India were imported, PM @NarendraModi… pic.twitter.com/7olW6SJSCm
पुढच्या वर्षी लवकर या : लालबागचा राजाला निरोप देताना भावूक झाले अनंत अंबानी
IND vs WI: वनडे सीरीज का आगाज, रोहित-विराट की वापसी से फैंस उत्साहित; जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
बद्रीनाथ धाम में शंखनाद और तेज संगीत पर बवाल, कर्नल को DM का सख्त नोटिस
60KM की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश: अर्नब के साए में 10 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
बिग बॉस 20: ईशा रिखी के ट्रॉमा वाले बयान पर भड़कीं माही विज, बादशाह का नाम आने पर जताई चिंता
लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी: समंदर किनारे उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, भावुक विदाई की तैयारी
त्रेता युग में चश्मा ? रामायण फिल्म के मेकर्स की बड़ी चूक पर मचा बवाल
कौन हैं गायत्री बिश्नोई? मनीष सिसोदिया के साथ नाम जुड़ने पर भड़कीं AAP नेत्री, कांग्रेस विधायक को दी जेल भेजने की धमकी
वर्ल्ड कप 2027 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे विराट कोहली, कहा- ट्रॉफी के लिए जान लगा दूंगा
जमुई छेड़छाड़ कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी था एनकाउंटर