पंजाब की राजनीति में एक तस्वीर को लेकर घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया के साथ एक महिला की तस्वीर साझा करने के बाद विवाद गहरा गया है। तस्वीर में दिख रही महिला की पहचान गायत्री बिश्नोई के रूप में हुई है, जिन्होंने अब कांग्रेस विधायक पर सीधे हमले शुरू कर दिए हैं।
गायत्री बिश्नोई आम आदमी पार्टी की एक सक्रिय युवा नेत्री हैं। मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर की रहने वाली गायत्री ने जयपुर के महारानी कॉलेज से पढ़ाई की है। वह राजस्थान में AAP महिला विंग की कमान संभाल रही हैं और पंजाब में पार्टी की सह-प्रभारी एवं ऑब्जर्वर के रूप में कार्यरत हैं। उनके पिता सेना से सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार हैं।
कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर मनीष सिसोदिया के साथ गायत्री की तस्वीर पोस्ट कर उनकी निजी जिंदगी और चरित्र पर सवाल उठाए थे। खैहरा ने सिसोदिया की पत्नी के बारे में भी अनुचित टिप्पणी की, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया।
अपने चरित्र पर लांछन लगाए जाने से बिश्नोई बेहद नाराज हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा, मैं अपने बीमार पिता और मां के साथ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के सरकारी आवास पर रह रही हूं। उन्होंने अपने माता-पिता को वीडियो में दिखाते हुए खैहरा को आड़े हाथों लिया।
गायत्री बिश्नोई ने कांग्रेस विधायक को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, सुखपाल खैहरा, तुम इतने घटिया इंसान हो कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की पर कीचड़ उछाल रहे हो। तुमने मेरे चरित्र पर जो लांछन लगाया है, उसके लिए अब तुम्हें अदालत का सामना करना होगा। मैं तुम्हें जेल भिजवाकर ही दम लूंगी।
इस मामले में अब पंजाब राज्य महिला आयोग की एंट्री हो गई है। आयोग की अध्यक्ष राज गिल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के सम्मान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोग ने इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
यह विवाद अब आरोपों-प्रत्यारोपों से आगे बढ़कर कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। जहां एक ओर कांग्रेस विधायक अपने बयानों से घिरते दिख रहे हैं, वहीं गायत्री बिश्नोई ने इसे महिला की गरिमा की लड़ाई बताते हुए कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कानून इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
*सुखपाल खैरा! तू इतना कमीना आदमी है ना, कि तू अपनी बेटियों की उम्र की लड़की को भी नहीं छोड़ता है। कैसा घटिया इंसान है तू! ‘थू’ है तुझ पर। तूने मेरे करैक्टर पर लांछन उठाया है ना।
— Gayatri bishnoi (गायत्री बिश्नोई)🇮🇳 (@GayatriBishnoi_) September 25, 2026
पहले तो तू देख मैं कहाँ रहती हूँ।
और देखता रह। तुझे तो मैं अब जेल भिजवा कर ही दम लूँगी।… pic.twitter.com/iRajeHG2xZ
समस्तीपुर में लड़की से दरिंदगी का तीसरा वीडियो वायरल, पुलिस की टीम बेगूसराय रवाना
टीएमसी नेता कुणाल घोष की कार पर हमला: ममता बनर्जी का पुलिस और बीजेपी पर जोरदार प्रहार, कहा- वर्दी उतारकर झंडा उठा लें
चुनाव आयोग पर भड़कीं ममता बनर्जी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और इंडिया गठबंधन की अगली रणनीति
SIR पर कांग्रेस का दोहरा रुख: केरल में क्रांतिकारी तो महाराष्ट्र में लोकतंत्र के लिए खतरा ?
छत्तीसगढ़ की मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, गड़चिरोली में 525 लोगों का रेस्क्यू
नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: 3 कोच के शीशे चकनाचूर, मची अफरातफरी
वेस्टइंडीज सीरीज से तय होगा 2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट, टीम इंडिया के लिए क्यों जरूरी है यह अग्निपरीक्षा ?
महाराष्ट्र में सूखा: क्या है ट्रिगर-1 , जिससे बदल जाएगी 265 तालुकों की तस्वीर?
नेतन्याहू के भाषण पर UNGA में बड़ा हंगामा: 77 देशों का वॉकआउट, ये 4 मुस्लिम देश क्यों नहीं उठे?
गणेश विसर्जन के बाद मिशन क्लीन जुहू : अजय देवगन ने हाथ में उठाया कचरा, फैंस का जीता दिल