पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश का असर अब महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में साफ दिखाई दे रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण भामरागढ़ इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से प्रशासन को तुरंत मोर्चा संभालना पड़ा।
युद्धस्तर पर चला रेस्क्यू मिशन बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार दोपहर से ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। देर रात तक चले कठिन ऑपरेशन में प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने भामरागढ़ के निचले और संवेदनशील इलाकों से 525 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया। अंधेरे और बढ़ते जलस्तर के बीच भी यह बचाव कार्य बिना रुके जारी रहा।
अधिकारियों की मुस्तैदी और निर्देश गड़चिरोली के जिला कलेक्टर अविष्यंत पांडा के मार्गदर्शन में तहसीलदार किशोर बागड़े की टीम ने मोर्चा संभाला। प्रशासन का कहना है कि अब पानी का स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, स्थिति में सुधार है। इसके बावजूद, नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। लोगों से जलभराव वाले रास्तों से न गुजरने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
नाव के जरिए मरीजों की जान बचाई बाढ़ के दौरान चिकित्सा सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। भामरागढ़-अलापल्ली मार्ग बंद होने के कारण, एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने पर्लकोट इलाके से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नाव के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें पहले हेमलकसा और फिर एम्बुलेंस के जरिए अहेरी उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एनडीआरएफ की बहादुरी से बची छात्रा की जान संकट के इस समय में एनडीआरएफ (NDRF) के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। बिनागोंडा आश्रम स्कूल में एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। चारों तरफ पानी भरा होने के कारण उसे अस्पताल ले जाना चुनौती था। एनडीआरएफ के जवानों ने उफनते गुंडेनूर नाले को पार कर उस छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला और समय रहते लहेरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
*#भामरागडमधील पूरस्थितीत जिल्हा प्रशासनाने ५२५ नागरिकांना सुरक्षित स्थळी हलविले. बिनागोंडा आश्रमशाळेतील आजारी विद्यार्थिनीला एनडीआरएफच्या मदतीने गुंडेनूर नाला ओलांडून लाहेरी आरोग्य केंद्रात दाखल केले. पाणी ओसरत असून परिस्थितीत सुधारणा होत आहे. नागरिकांनी सतर्क राहावे. #गडचिरोलीpic.twitter.com/co7UuoNT1c
— DISTRICT INFORMATION OFFICE, GADCHIROLI (@InfoGadchiroli) September 26, 2026
UNGA में पाकिस्तान की बोलती बंद: कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने शहबाज शरीफ के झूठ को किया बेनकाब
जमुई छेड़छाड़ कांड: आरोपी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- फर्जी था एनकाउंटर
एशियन गेम्स 2026: क्वार्टर फाइनल में भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, जानें कब और कहां देखें मैच
बिग बॉस 20: ईशा रिखी के ट्रॉमा वाले बयान पर भड़कीं माही विज, बादशाह का नाम आने पर जताई चिंता
UN में नेतन्याहू का हाई-वोल्टेज भाषण: विरोधियों को कहा कायर , ईरान के लिए छोड़ा स्टारलिंक डिवाइस
मजदूरी से गोल्ड मेडल तक: कोरबा की संजू देवी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में लहराया तिरंगा
मुझे नजरबंद कर दिया गया : रैली से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, टीएमसी विधायक पर हमला
रेलवे ट्रैक पर फंसी थार, ट्रेन आते ही मची अफरा-तफरी: लापरवाही का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
दिल्ली में मंथन : राज्यसभा चुनाव से 2027 के महासमर तक, मोदी-योगी की मुलाकात के क्या हैं मायने?
अब लोगों की परवाह नहीं, 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान