बिहार के समस्तीपुर में लड़कियों के साथ सरेआम बदसलूकी और मारपीट का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों में यह जिले का तीसरा वीडियो है जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो में क्या दिख रहा है? सामने आए नए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर कुछ युवक एक युवती के साथ मारपीट कर रहे हैं। युवती हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही है और खुद को छोड़ने की भीख मांग रही है, लेकिन आरोपी उसे थप्पड़ बरसाते रहे। यह वीडियो विभूतिपुर थाना क्षेत्र का होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक जगह की पुष्टि नहीं की है।
बेगूसराय कनेक्शन की जांच साइबर सेल की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वीडियो को सबसे पहले बेगूसराय जिले के एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया था। पुलिस की एक विशेष टीम अब बेगूसराय रवाना हो गई है। टीम उस युवक की तलाश कर रही है जिसने इसे अपलोड किया, ताकि वीडियो का मूल स्रोत और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का क्या कहना है? समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, फिलहाल घटना स्थल और आरोपियों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। हम वीडियो के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
लगातार तीसरी घटना से हड़कंप जिले में बीते तीन दिनों में यह छेड़छाड़ का तीसरा मामला है। इससे पहले कर्पूरीग्राम और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से भी ऐसे ही वीडियो सामने आए थे, जिनमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा इस मामले पर राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, समस्तीपुर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी का जिला है, फिर भी कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। सरकार प्रदेश की सुरक्षा संभालने में नाकाम साबित हो रही है।
*फिर एक और नाबालिग लड़की के साथ समस्तीपुर में बदसलूकी और शोषण! समस्तीपुर से तीसरा वीडियो। समस्तीपुर उपमुख्यमंत्री का जिला है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 26, 2026
प्रधानमंत्री @narendramodi ने ऐसे अनोखे 7 हत्याओं के आरोपी अनाड़ी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिनसे प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भाल नहीं रही। PM कितने… pic.twitter.com/2hvpTBhSAx
IND vs WI: तिरुवनंतपुरम में जीत के साथ आगाज करने को तैयार ब्लू ब्रिगेड , ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज के खिलाफ केएल राहुल रचेंगे इतिहास, 10 हजारी बनने से बस इतने कदम दूर!
ढोल की थाप पर थिरका रोबोट: इंसानी डांसर्स को दी टक्कर, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का दबदबा: पुष्पा राणा की अगुवाई में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री
एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह का कमाल, पाकिस्तान को रौंदकर स्क्वैश के फाइनल में भारत की हुंकार
महाराष्ट्र में 1 अक्टूबर से बदल जाएगा बस सफर, रियायती टिकट के लिए NCMC कार्ड अनिवार्य
विराट कोहली का संन्यास प्लान: क्या 2027 वर्ल्ड कप के बाद थम जाएगा रन मशीन का बल्ला?
क्या है फॉर्म 47 ? UN में भारत ने कैसे खोली पाकिस्तान की पोल
मुझे नजरबंद कर दिया गया : रैली से पहले ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, टीएमसी विधायक पर हमला