देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर 10 से अधिक राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
कहां और कितना रहेगा असर? मौसम विभाग के अनुसार, इस डिप्रेशन के कारण कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे तो कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बेहद भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग (दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर) में पहले से ही स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत का हाल दिल्ली-NCR में 27 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का असर रहेगा। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ भूस्खलन और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश पर विशेष नजर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र और आसपास के जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर जैसे इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली सहित कई जिलों में डिप्रेशन का सीधा असर होने से भारी बारिश हो सकती है। बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी 40-60 किमी की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गरज-चमक जारी रहेगी।
दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी भारत और दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला थमेगा नहीं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पूर्वोत्तर के राज्यों—असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी आने वाले दिनों में बारिश तेज होने की संभावना है।
सावधानी जरूरी मौसम विभाग ने लोगों को विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े होने और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए कहा गया है। अगले 48 घंटे कई राज्यों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।
*Weather Systems, Forecast and Warnings :
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 26, 2026
The Depressionover Northeast Madhya Pradesh & adjoining north Chhattisgarh moved north-northwestwards with a speed of 13 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hrs IST of today, the 26th September 2026 over the same region,… pic.twitter.com/RPbjL0P9p1
मां, ये मुझे मार डालेंगे... : गुवाहाटी यूनिवर्सिटी छात्रा की रहस्यमयी मौत, प्रेमी आशिक अली गिरफ्तार
संन्यास की अटकलें खारिज: रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान, 2027 वर्ल्ड कप पर टिकीं निगाहें
बंगाल में सियासी उबाल: ममता का पुलिस पर तंज, वर्दी उतारकर BJP का झंडा थाम लें अधिकारी
TMC नेता कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, अंडे और पत्थरों से हुआ जोरदार प्रहार
UN में नेतन्याहू का हाई-वोल्टेज भाषण: विरोधियों को कहा कायर , ईरान के लिए छोड़ा स्टारलिंक डिवाइस
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में दहला इलाका: जोरदार धमाके में 11 की मौत, 30 घायल
गणेश विसर्जन के बाद मिशन क्लीन जुहू : अजय देवगन ने हाथ में उठाया कचरा, फैंस का जीता दिल
दिल्ली में मिशन यूपी पर मंथन: पीएम मोदी और सीएम योगी की सवा घंटे चली बैठक के क्या हैं मायने?
IND vs WI: गायकवाड़ या जायसवाल? नंबर-4 के महायुद्ध में किसे चुनेंगे कप्तान गिल
भजन क्लबिंग पर सियासी घमासान: पीएम मोदी के वीडियो पर कांग्रेस का तंज, भाजपा ने किया पलटवार