भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट भविष्य को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद से ही उनके वनडे करियर को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन रोहित ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है।
आलोचकों को दिया करारा जवाब इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित के रिटायरमेंट की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, हालिया वनडे मैच में शानदार शतक जड़कर उन्होंने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। अपनी बल्लेबाजी से यह साबित कर दिया कि फॉर्म के मामले में वे आज भी दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शुमार हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।
मैं वर्ल्ड कप का बेसब्री से कर रहा इंतजार वेस्टइंडीज दौरे से पहले एक साक्षात्कार में रोहित ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है। जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा कुछ नया हासिल करने की उम्मीद रहती है। मैं आगामी वर्ल्ड कप को लेकर बेहद उत्साहित हूं और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं।
चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप की बारीकियों पर बात करते हुए कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट्स का दबाव और चुनौतियां अलग होती हैं। उन्होंने कहा, आपको अलग-अलग देशों में जाकर अलग विरोधियों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए विशेष मानसिक और तकनीकी तैयारी की जरूरत होती है। यही चुनौती मुझे प्रेरित करती है।
अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य बता दें कि साल 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के लिए यह खिताब जीतना एक बड़ा सपना है, क्योंकि वे अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं। 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद हिटमैन की नजरें अब 2027 के महाकुंभ पर टिकी हैं।
गौरवशाली करियर का नया अध्याय हालांकि रोहित ने दो टी20 वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की हैं, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उनके कैबिनेट में नहीं है। वर्तमान में उनका लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खुद को साबित करना और 2027 की टीम में अपनी दावेदारी को और अधिक मजबूत करना है।
ROHIT SHARMA ON CWC 2027. [JioStar]
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2026
The thought will never cross my mind that the business I had is finished. As long as you re playing, there is always something to look forward to and I m looking forward to the World Cup, looking at what lies ahead for me. When the World Cup… pic.twitter.com/iqfDnMm6Na
छात्रों से मुखातिब हुए CJI सूर्यकांत: शांतिपूर्ण प्रदर्शन आपका हक, न्यायपालिका सुरक्षा के लिए तैयार
20 टन पत्थरों के नीचे दबी Tata Aeris, फिर भी नहीं पिचक सकी कार! देखें वायरल वीडियो
दिल्ली में मंथन: पीएम आवास पर मोदी-योगी की मुलाकात, यूपी के सियासी समीकरणों पर चर्चा
रेगिस्तान में बना तेल का हाईवे: होर्मुज संकट के बीच इराक का प्लान बी
पटियाला की यूनिवर्सिटी में भूत का साया या अफवाहों का बाजार? गर्ल्स हॉस्टल के हंगामे का सच
कबड्डी में भारत की बादशाहत: एक ही दिन में ईरान को दो बार चटाई धूल, झोली में आए दो गोल्ड
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का वृद्धाश्रम का वीडियो वायरल, छलका दर्द या मिली नई शरण?
एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी टीम ने ईरान को पछाड़कर भारत की झोली में डाला तीसरा गोल्ड
आईआईटी बॉम्बे छात्र मौत मामला: निष्पक्ष जांच के लिए छात्रों का कैंडल मार्च, प्रशासन पर बढ़ता दबाव
स्टैंड-अप कॉमेडी बना अखाड़ा: प्रोफेसर ने छात्र का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल