नेपाल में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। राजधानी काठमांडू में स्थिति गंभीर है, जहां बागमती नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है। नदी का पानी अपने किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
तटीय बस्तियों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तैनात हैं।
हाइवे पर लैंडस्लाइड से टूटा संपर्क लगातार बारिश के चलते प्रमुख राजमार्गों का हाल बेहाल है। काठमांडू की लाइफलाइन कहे जाने वाले पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के पास सात स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। कृष्णाभीर और तिग्रांग खोला में सड़क पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
बीपी हाईवे पर भी रोशी नदी के बहाव में अस्थायी पुल और डायवर्जन बह गए हैं। वहीं, कांति लोकपथ पर भी मलबा गिरने से ट्रैफिक ठप है। कावरेपलांचोक में सुरक्षा के मद्देनजर रात 5 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
12 जिलों में बाढ़ का खतरा, यात्रा से बचें जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने कोशी, बागमती, गंडकी, लुंबिनी और कर्णाली प्रांतों के लिए चेतावनी जारी की है। कुल 12 जिलों को बाढ़ के लिहाज से अति-संवेदनशील घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक नागरिकों को लंबी दूरी की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है। इसके अलावा, हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग कर रहे पर्यटकों को भी अपने कैंप रद्द कर सुरक्षित स्थानों पर लौटने को कहा गया है। राहत दल सड़कों से मलबा हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन बारिश की तीव्रता बचाव कार्यों में बाधा बनी हुई है।
#WATCH | Kathmandu, Nepal: The swollen Bagmati River overflows its banks following persistent heavy rainfall, triggering a high alert in low-lying riverside communities.
— ANI (@ANI) September 25, 2026
Key arterial highways connecting Kathmandu to the rest of the country, including the Prithvi Highway, BP… pic.twitter.com/VTRx4F5dgu
ताइवान को हथियार देने वाला अमेरिका क्या मानेगा जिनपिंग की बात?
यूएन में नेतन्याहू का पेजर वाला वार: दुश्मन थरथराए, राजनयिकों ने किया वॉकआउट
पटना की सड़कों पर हंगामा: कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाया पानी, पप्पू यादव भी भींगे
# मिशन ग्रीन दिल्ली: 70 लाख पौधों का लक्ष्य पूरा, अब पौधारोपण से संरक्षण की नई चुनौती
एशियन गेम्स 2026: नेपाल ने अफगानिस्तान को रौंदकर किया बड़ा उलटफेर, खतरे में अफगान टीम का सफर
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में
LIC के एमडी दिनेश पंत का अचानक इस्तीफा: कंपनी को दी शानदार ग्रोथ, फिर क्यों छोड़ा पद?
बैंकों में 5 दिन काम का सपना टूटा? सरकार ने साफ किया रुख, 28 सितंबर से 3 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
SSC GD परीक्षा का शैतान गिरफ्तार: प्रॉक्सी सर्वर से हैकिंग तक, ऐसे रची गई धांधली की साज़िश
बिहार में फिर शर्मसार हुई मानवता: बांका के मंदार पर्वत पर नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो वायरल