पंजाब में भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेशव्यापी मान के मुनाफे अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पार्टी के विधायक और नेता सीधे जनता के बीच पहुंचकर सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं।
विधायकों ने पकड़ी जनता की नब्ज शुक्रवार को राज्यभर में आप नेताओं ने गली-मोहल्लों और घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। दसूहा में विधायक करमबीर सिंह घुम्मण, अमृतसर पूर्वी से जीवनजोत कौर, रूपनगर से दिनेश चड्ढा और लुधियाना उत्तरी से मदन लाल बग्गा समेत कई नेताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
अन्य प्रमुख चेहरों में गुरुहरसहाय से फौजा सिंह सरारी, फिरोजपुर ग्रामीण से रजनीश दहिया, अमलोह से गुरिंदर सिंह गारी और बलाचौर से संतोष कटारिया ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
चुनाव नहीं, काम का हिसाब है आप नेताओं का स्पष्ट कहना है कि यह अभियान किसी चुनावी प्रचार का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह पिछले साढ़े चार सालों में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड है। नेताओं ने बताया कि कैसे मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लिनिक और सरकारी स्कूलों के कायाकल्प ने आम परिवारों के जीवन को बदला है।
सालाना 1.82 लाख रुपये की बचत का दावा अभियान के दौरान पार्टी ने बड़ा दावा किया है। आप नेताओं ने बताया कि सरकार की योजनाओं—जैसे मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा और मां-बेटी सम्मान योजना —का लाभ उठाकर एक औसत परिवार सालाना 1.82 लाख रुपये तक की बचत कर सकता है।
जनता का मिला सकारात्मक रुख डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोगों ने नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर आम नागरिकों ने सरकार की योजनाओं पर अपनी राय रखी और कामकाज को लेकर संतोष जाहिर किया। लोगों का कहना है कि सीधे नेताओं से संवाद करना उन्हें सरकार के प्रति अधिक आश्वस्त करता है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान आप के मुताबिक, यह अभियान पंजाब के हर कोने तक पहुंचेगा। पार्टी का लक्ष्य पारंपरिक राजनीतिक दलों और आप की शासन व्यवस्था के बीच का फर्क जनता को समझाना है। आने वाले दिनों में यह डोर-टू-डोर संपर्क कार्यक्रम और तेज किया जाएगा ताकि सरकार का संदेश हर घर तक पहुंच सके।
ਡੋਰ-ਟੂ-ਡੋਰ ਜਨ ਸੰਪਰਕ ਮੁਹਿੰਮ- ਦਸੂਹਾ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) September 25, 2026
ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਉਦੋਂ ਹੀ ਸਫ਼ਲ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਜਦੋਂ ਉਹ ਆਮ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਕਰਮਬੀਰ ਘੁੰਮਣ ਵੱਲੋਂ ਦਸੂਹਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨਾਲ਼ ਜਨ ਸੰਪਰਕ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਹੁੰਗਾਰੇ ਨੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਦਾ ਸਬੂਤ… pic.twitter.com/sEfCWBdYzf
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: जाल में फंसे और 4 आरोपी, अब तक 11 गिरफ्तारियां
द वन रिव्यू: रहस्यमयी जंगल और छठी मैया की महिमा, क्या सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने जीत लिया दर्शकों का दिल?
द वन रिलीज: तमन्ना-सिद्धार्थ की फिल्म पर बंटी जनता, किसी को मिस्ट्री पसंद आई, तो कोई बोला फीकी
द वन (Vvaan) रिव्यु: बिहार की छठ पूजा और खौफनाक लोककथाओं का ऐसा मेल, थिएटर में मच गया धमाल
मेक इन इंडिया के 12 साल: रक्षा निर्यात में 5500% की ऐतिहासिक उछाल, पीएम मोदी ने गिनाई उपलब्धियां
26 सितंबर का मौसम अलर्ट: 60KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का खतरा
2023 चुनाव में हार या वोट चोरी ? राहुल गांधी के दावे पर नकुलनाथ ने उठाए गंभीर सवाल
सिक्किम में कुदरत का कहर: रिंबी गांव में भारी भूस्खलन, मलबे की चपेट में आए दर्जनों घर
ताइवान को हथियार देने वाला अमेरिका क्या मानेगा जिनपिंग की बात?
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का महाकुंभ: वैश्विक पटल पर चमकेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत