सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म द वन (The Vvaan) आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। बिहार के रहस्यमयी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित और लोक संस्कृति के रंगों में डूबी इस फिल्म का निर्देशन पंचायत फेम दीपक कुमार मिश्रा और अरुनभ कुमार ने किया है। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी।
दर्शकों की मिली-जुली राय: कहानी बनी फिल्म की जान फिल्म देखकर निकले दर्शकों का मानना है कि द वन हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीके में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक दर्शक ने लिखा, सॉलिड स्टोरी, टाइट स्क्रीनप्ले और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दमदार एक्टिंग। फिल्म में छठ पूजा का सीक्वेंस रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
यूपी-बिहार में द वन का जलवा फिल्म को उत्तर प्रदेश और बिहार के दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। पहली बार बॉलीवुड की किसी फिल्म में छठ पूजा के महत्व को इतने बड़े स्केल पर दिखाया गया है। फैंस का कहना है कि फिल्म की कहानी कहीं भी ढीली नहीं पड़ती और इसके विजुअल्स दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर द वन की तूफानी शुरुआत द वन के लिए सुबह के शोज में ही 50 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने प्री-बुकिंग के जरिए 1.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है, जो पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 से 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।
कुल मिलाकर, सुपरनैचुरल एलिमेंट्स और लोककथाओं का यह मेल दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होता दिख रहा है।
#TheVvaan Public Review ⭐ 4.5/5
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 25, 2026
The response from UP & Bihar is outstanding, and the film is now getting strong appreciation across India. For the first time, Chhath Puja gets a major film of its own, and the story feels fresh, powerful and engaging from start to finish.… pic.twitter.com/L3UeczDsVk
अम्मा की करुणा से गूंजा केरल, अमित शाह के दौरे पर यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
60KM की रफ्तार से हवाएं और भारी बारिश: अर्नब के साए में 10 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
लखनऊ में दरिंदगी: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ शराब पीने बैठे रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप और हत्या
घर की दहलीज पर बैठा जंगल का राजा , देखते ही कांप उठे लोग
ओल्ड एज होम में दिखे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली, वायरल हुआ वीडियो; सेहत को लेकर दी ये बड़ी जानकारी
वर्ल्ड कप 2027 के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहेंगे विराट कोहली, कहा- ट्रॉफी के लिए जान लगा दूंगा
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: भाजपा-आरएसएस के शीर्ष नेतृत्व तक जा रहे तार? कांग्रेस ने SIT जांच को बताया सरकारी लीपापोती
महाराष्ट्र में सूखा: क्या है ट्रिगर-1 , जिससे बदल जाएगी 265 तालुकों की तस्वीर?
छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान : सुशासन और जनसेवा का नया अध्याय
एशियन गेम्स: 0-2 से पिछड़ने के बाद अनाहत सिंह का चमत्कार, फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास