बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म रूपा और को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं, जिस पर अब एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
क्या बोलीं हैं लोग? गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपनी सफाई देते हुए कहा, लोग पता नहीं क्यों ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं। मैं अपनी फिल्म रूपा की सफलता के लिए प्रार्थना करने गया था। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे अतीत में करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी दर्शन के लिए गए थे, जिसके बाद उनकी फिल्में हिट रही थीं। अब कोमल रानी के साथ भी वे उसी गुड लक की उम्मीद कर रहे हैं।
हमें फेमस होते देख दिक्कत क्यों? निजी जिंदगी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर गोविंदा ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, पता नहीं लोगों को क्या तकलीफ है? हम फेमस हो रहे हैं तो आपको क्या दिक्कत है? इंडस्ट्री का एक खास ग्रुप मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे केवल एक प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के लिए को-स्टार के साथ हैं।
सुनीता आहूजा का तंज गोविंदा के कोमल रानी के साथ दिखने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की प्रतिक्रिया ने भी आग में घी डालने का काम किया है। सुनीता ने हाल ही में सोशल मीडिया और मीडिया के सामने धोखेबाज इंसानों पर निशाना साधते हुए कहा, इंसानों से प्यार करने का कोई फायदा नहीं, वे हमेशा धोखा देते हैं। जानवरों से प्यार करो, वे हमेशा साथ रहते हैं।
डेटिंग रूमर्स और विवाद गोविंदा और कोमल रानी की डेटिंग की खबरें तब तेज हुईं जब उन्हें साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सुनीता ने इस पर तीखी टिप्पणी करते हुए कोमल को अपनी बेटी की उम्र का बताया था और गोविंदा को शुगर डैडी तक कह दिया था। हालांकि, गोविंदा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सुनीता को उन्हें बदनाम करने से बचने की चेतावनी भी दी है।
वर्कफ्रंट पर क्या है खास? बता दें कि गोविंदा जल्द ही फिल्म रूपा में कोमल रानी के साथ नजर आएंगे। वहीं, उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी फिल्म हीरो की हॉररइन से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं, जो 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। इस फिल्म में चंकी पांडे और जेमी लीवर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
#WATCH | Mumbai | On reports on him participating in a reality show, Actor Govinda says, Nothing has been decided yet. Talks are underway. I might do a show in the future, but nothing is confirmed right now... I don t watch many reality shows. If I find something interesting, I… pic.twitter.com/shQ7TKKvtk
— ANI (@ANI) September 24, 2026
जब ट्रंप के मजाक पर ठहाके लगाने लगे शी जिनपिंग, वीडियो हुआ वायरल
ढोल की थाप पर रोबोट का नागिन डांस! वायरल वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
रविवार 27 सितंबर: बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच फंसा पेच
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग पर योगेंद्र यादव समेत 40 हिरासत में
मुश्ताक खान का निधन: राजपाल यादव का छलका दर्द, मौत से दो घंटे पहले हुई थी आखिरी मुलाकात
वंदे भारत में यात्रियों की गंदगी : हर्ष गोयनका ने पूछा- हम सिविक सेंस कब सीखेंगे?
काशी की गलियों में हवा से बातें करेगा भारत का पहला अर्बन रोप-वे , जाम से मिलेगी मुक्ति
वड़नगर से वाराणसी: साइकिल यात्रियों से PM मोदी बोले - पगड़ी को हेलमेट न समझें, सुरक्षित रहें
चुनाव आयोग की घेराबंदी: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का आर-पार!
समुद्र में नाविकों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ जयशंकर सख्त: UNGA में भारत ने दुनिया को दी चेतावनी