चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहद गंभीर और संयमित नेता के रूप में जाना जाता है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके चेहरे पर मुस्कान भी कम ही नजर आती है। लेकिन व्हाइट हाउस में एक ऐसा पल आया, जब दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक शी जिनपिंग खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।
तस्वीरों के बीच छिपे मजाक का राज यह वाकया तब हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग को व्हाइट हाउस में प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम (राष्ट्रपति चित्रों की गैलरी) के पास ले गए। वहां ट्रंप ने रुककर चित्रों की ओर इशारा किया।
ट्रंप ने बड़े ही अंदाज में कहा, ट्रंप... ट्रंप... और ये बीच वाला ऑटोपेन है। इसके बाद ट्रंप ने रुककर तंज कसते हुए कहा कि यह बाइडन हैं। ट्रंप के इस अप्रत्याशित अंदाज ने वहां मौजूद माहौल को अचानक खुशनुमा बना दिया।
क्या है ऑटोपेन वाला जोक? दरअसल, ऑटोपेन एक ऐसी मशीन होती है जिसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के हस्ताक्षर की नकल करके सरकारी दस्तावेजों पर साइन करने के लिए किया जाता है। ट्रंप ने इस मशीन का जिक्र कर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर कटाक्ष किया और इसे मजाकिया अंदाज में पेश किया।
शी जिनपिंग का दुर्लभ अंदाज ट्रंप की इस टिप्पणी पर शी जिनपिंग अपनी हंसी नहीं रोक सके। वे जोर से हंसते हुए नजर आए और उनके साथ मौजूद चीनी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी ठहाके लगाने लगे। ट्रंप ने भी जिनपिंग के हाथ पर हल्की थपकी देकर अपनी निकटता जाहिर की।
यह घटना इसलिए भी सुर्खियां बटोर रही है क्योंकि शी जिनपिंग अपने बेहद नियंत्रित और गंभीर हाव-भाव के लिए जाने जाते हैं। व्हाइट हाउस के गलियारों में हुआ यह कुछ सेकंड का मजाक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
अमूमन प्रोटोकॉल और औपचारिक बातचीत में बंधे रहने वाले इन दोनों नेताओं का यह अनौपचारिक पल इस मुलाकात के सबसे यादगार दृश्यों में से एक बन गया है।
Xi Jinping, el hombre que casi nunca se ríe en público, acaba de partirse de risa en la Casa Blanca.
— Jhonf Fonseca (@Jhonffonseca) September 24, 2026
No fue por un tratado. No fue por pandas. Fue porque Trump lo paró frente al Presidential Walk of Fame, señaló el hueco entre sus dos retratos y soltó, como quien presenta un…
लाहौर की पार्टी में गोरिल्ला का तहलका: डांस फ्लोर पर भारी-भरकम कॉस्ट्यूम में थिरकते दिखे कलाकार
शुभमन गिल में है भविष्य का कप्तान: कोहली ने की बड़ी भविष्यवाणी
SIR पर कांग्रेस का दोहरा रुख: केरल में क्रांतिकारी तो महाराष्ट्र में लोकतंत्र के लिए खतरा ?
यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप : विराट कोहली ने संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक औचित्य पर सवाल: जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा के बेटे का ECI से संबंध बना विवाद की वजह
पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में दहला इलाका: जोरदार धमाके में 11 की मौत, 30 घायल
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: अब घर बैठे सुधरेगी वोटर लिस्ट, विवादों के बीच दी मतदाताओं को राहत
UNGA में पाकिस्तान की बोलती बंद: कौन हैं पेटल गहलोत, जिन्होंने शहबाज शरीफ के झूठ को किया बेनकाब
दिल्ली में हलचल: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, 2027 चुनाव की बिसात बिछाने की तैयारी
यूपी में कब राहत देगी बारिश? अगले 36 घंटे के लिए मौसम विभाग का बड़ा अपडेट